New Bike: टीवीएस ने बाजार में उतारा TVS Sport का नया वेरिएंट, जानें बाइक में क्या हुए बदलाव

TVS Sport ES Plus
X
TVS Sport ES Plus
New Bike: नई TVS Sport के कलर ऑप्शंस अन्य वेरिएंट्स की तुलना में और भी अधिक आकर्षक हैं। कंपनी ने इसे दो नए कलर ऑप्शन और ग्राफिक्स के साथ पेश किया है।

New Bike: टीवीएस ने अपनी नई TVS Sport का नया वेरिएंट ES Plus लॉन्च किया है, जिसे दो नए कलर ऑप्शन और आकर्षक ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है। यह वेरिएंट बेस ES और टॉप-एंड ELS वेरिएंट के बीच में स्थित है। नई TVS Sport में कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। आइए जानते हैं कि इस नए वेरिएंट में क्या खास है:

नई TVS Sport के फीचर्स
TVS Sport ES Plus वेरिएंट दो कलर ऑप्शन—ब्लैक निओन और ग्रे रेड में उपलब्ध है। इन नए कलर स्कीम्स में टैंक, फ्रंट फेंडर, हेडलाइट काउल, साइड बॉडी पैनल और रिम डेकल्स पर अपडेटेड ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इस बाइक में USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। अब TVS Sport कुल 10 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज, इकोनोमीटर और टेल-टेल लाइट के साथ एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है।

कैसी है नई TVS Sport?
नई TVS Sport के कलर ऑप्शंस अन्य वेरिएंट्स की तुलना में और भी अधिक आकर्षक हैं। कंपनी ने इन नए रंगों के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करने का प्रयास किया है, जो बेहतरीन माइलेज, भरोसेमंद इंजन और स्टाइलिश लुक्स के साथ आती है। खासकर ब्लैक निओन रंग बेहद आकर्षक है और यह टॉप-एंड वेरिएंट्स से भी ज्यादा शानदार नजर आता है।

ये भी पढ़ें...कार को जंग से कैसे बचाएं, क्या होती है एंटी-रस्ट कोटिंग? 6 प्वाइंट्स में जानें सबकुछ

कीमत
ES: स्टारलाईट ब्लू, रेड, ब्लैक, ग्रे – ₹59,881 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
ES Plus: ब्लैक निओन, ग्रे रेड – ₹60,881 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
ELS: ब्लैक ब्लू, ब्लैक रेड, व्हाइट पर्पल, मेटेलिक ब्लू – ₹71,785 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

इंजन
TVS Sport के सभी वेरिएंट्स में 109.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8.19PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। यह इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है। बाइक की टॉप स्पीड 90kmph है और इसका वजन 112 किलोग्राम है। दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं, हालांकि फ्रंट डिस्क ब्रेक का विकल्प भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें...मर्सिडीज-एएमजी ने दिखाई इलेक्ट्रिक परफॉरमेंस सेडान की झलक, जानें फीचर्स

कंपटीशन
TVS Sport ES Plus वेरिएंट अपने सेगमेंट में हीरो HF डीलक्स, बजाज प्लैटिना 110 और होंडा CD 110 ड्रीम से मुकाबला करती है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story