Luxury SUV: टोयोटा लॉन्च करेगी सेंचुरी SUV का नया वेरिएंट, रोल्स-रॉयस कलिनन से मुकाबला

Toyota Century Luxury SUV
X
Toyota Century Luxury SUV
Toyota Century Luxury SUV: टोयोटा कॉरपोरेशन के चेयरमैन अकीओ टोयोडा ने दुनियाभर के कई लोगों के लिए सेंचुरी जीआरएमएन एसयूवी की ओर इशारा किया है।

Toyota Century Luxury SUV: टोयोटा अपनी लग्जरी SUV सेंचुरी का परफॉर्मेंस वेरिएंट सेंचुरी GRMN लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। टोयोटा कॉरपोरेशन के चेयरमैन अकीओ टोयोडा ने पुष्टि की है कि यह हाई-परफॉर्मेंस मॉडल जल्द ही सीरीज प्रोडक्शन में आएगा। सितंबर 2023 में पहली बार इस SUV के प्रोटोटाइप की झलक सामने आई थी और अब इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की योजना है।

सेंचुरी GRMN SUV की खास बातें

  • डिज़ाइन और फीचर्स: इस SUV में रियर स्लाइडिंग डोर्स होंगे और इसमें कई कार्बन फाइबर से बने हिस्से होंगे, जैसे कि फ्रंट स्प्लिटर, साइड स्कर्ट्स, और रियर डिफ्यूज़र। इसके 22-इंच के अनूठे ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स और लोअर स्टांस इसे मानक सेंचुरी SUV से अलग बनाते हैं।
  • परफॉर्मेंस: सेंचुरी GRMN में शार्पर चेसिस सेटअप के साथ एडवांस सस्पेंशन, स्टीयरिंग और ब्रेक्स मिलेंगे, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और बेहतर होगी। इसमें ज्यादा पावर की संभावना है, जबकि मानक सेंचुरी SUV में 3.5-लीटर V6 प्लग-इन हाइब्रिड इंजन है, जो 406hp की पावर देता है।

ग्लोबल लॉन्चिंग का क्या है प्लान?
फिलहाल, सेंचुरी SUV केवल जापान और चीन में उपलब्ध है, लेकिन टोयोटा इसे रोल्स-रॉयस कलिनन जैसी लग्जरी SUVs के मुकाबले में लाने के लिए वैश्विक स्तर पर पेश करने की योजना बना रहा है। सेंचुरी GRMN SUV का मुकाबला सीधे तौर पर कलिनन ब्लैक बैज से होगा, जो अपने स्पोर्टी कैरेक्टर के लिए जानी जाती है।

टोयोटा GRMN क्या है?
टोयोटा के GRMN गाड़ियों को ब्रांड के सबसे एक्सट्रीम परफॉर्मेंस-फोकस्ड मॉडल्स के रूप में जाना जाता है। ये GR (सीरियस स्पोर्ट्स लाइन-अप), GR स्पोर्ट (एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स रेंज), और GR पार्ट्स (एक्सेसरीज़) से ऊपर की पोजीशन में होते हैं।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story