Mahindra EV: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XEV 9S को नए अपडेट के साथ पेश किया है। कंपनी ने इस एसयूवी में नया कस्टम ड्राइव मोड जोड़ा है, जिससे ड्राइविंग अनुभव पहले से ज्यादा एडवांस और पर्सनलाइज्ड हो गया है।
नया कस्टम ड्राइव मोड क्या है खास?
नए कस्टम ड्राइव मोड की मदद से ड्राइवर अब अपनी जरूरत के अनुसार एसयूवी की सेटिंग्स एडजस्ट कर सकता है। इसमें सस्पेंशन, स्टीयरिंग और पावरट्रेन सिस्टम को अलग-अलग तरीके से सेट किया जा सकता है। इससे हाईवे, सिटी या खराब सड़कों पर ड्राइविंग ज्यादा स्मूद और कंट्रोल्ड हो जाती है। हालांकि यह फीचर सिर्फ पैक थ्री वेरिएंट्स में दिया गया है, जिनमें पहले से ही एडाप्टिव सस्पेंशन मिलता है। अन्य वेरिएंट्स में पैसिव डैंपर दिए गए हैं, इसलिए उनमें यह मोड उपलब्ध नहीं है।
फीचर्स की लंबी लिस्ट
- महिंद्रा ने XEV 9S में कई हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं। इसमें Qualcomm Snapdragon 8295 चिपसेट, ऑटो पार्क असिस्ट, वीडियो कॉलिंग सपोर्ट, VisionX AR HUD, Secure360 सर्विलांस सिस्टम, एडवांस्ड ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम और लेवल 2+ ADAS (5 रडार + 1 कैमरा) शामिल हैं।
- इसके अलावा सात एयरबैग, 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम (Dolby Atmos), फ्रंट और रियर डुअल वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सेकंड रो सीट, पावर बॉस मोड और इंटेलिजेंट अडैप्टिव सस्पेंशन जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं।
बैटरी, पावर और रेंज
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक इसे 521 किमी, 600 किमी और 679 किमी तक की MIDC रेंज मिलती है। मोटर 231 hp, 245 hp और 286 hp की पावर के साथ 380 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
कीमत
Mahindra XEV 9S की एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपये से शुरू होकर 29.45 लाख रुपये (टॉप वेरिएंट) तक जाती है। नए कस्टम ड्राइव मोड के साथ यह एसयूवी अब और भी ज्यादा प्रीमियम और ड्राइवर-फ्रेंडली बन गई है।
(मंजू कुमारी)








