Mahindra Scorpio N Z8: महिंद्रा ने अपनी मोस्ट सेलिंग SUV स्कॉर्पियो N को अब पहले से बेहतर बना दिया है। इसके Z8 वैरिएंट में अब कई कमाल के फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने सभी Z8 वैरिएंट को मिडनाइट ब्लैक कलर में पेश किया है। Z8 वैरिएंट के फीचर्स बात करें तो इसके Z8S और Z8 में वायरलेस चार्जर और हाई ग्लॉस सेंटर कंसोल मिलेगा। पहले यह फीचर टॉप Z8L डीजल 4WD ऑटोमैटिक वेरिएंट तक ही सीमित थे। ऐसे में आप इस SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इसके नए फीचर्स के बारे में पता होना चाहिए।
स्कॉर्पियो N Z8 वैरिएंट के नए फीचर्स
इस वैरिएंट मेंएड्रेनॉक्स कनेक्टेड कार टेक्नोवॉजी, एलेक्सा बिल्ट-इन, R17 डायमंड-कट एलॉय व्हील्स, रियर पार्किंग कैमरा, कॉफी-ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री, LED DRLs के साथ LED हेडलैंप, LED प्रोजेक्टर फॉग लैंप, LED सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर, फ्रंट क्रोम ग्रिल, 6-एयरबैग, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले (वायर्ड + वायरलेस), 8.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 7.0-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और लेदर रैप्ड स्टीयरिंग और गियर शिफ्ट लीवर शामिल है।
Z8 और Z8S वैरिएंट के फीचर्स में अंतर
Z8 वैरिएंट में Z8S वैरिएंट की तुलना में पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, पैसिव कीलेस एंट्री, पावर फोल्ड के साथ इलेक्ट्रिकली-एडजस्टेबल ORVM, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप और ऑटो वाइपर, टेरेन मोड (डीजल) के साथ 4x4 सिस्टम, लॉकिंग डिफरेंशियल - डीजल (4x4) और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक आमिल है। इसके अलावा, इसमें 18-इंच डायमंड-कट एलॉय व्हील्स, सोनी 3D इमर्सिव ऑडियो, डुअल-चैनल सबवूफर के साथ 12 स्पीकर, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, फ्रंट कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ड्राइवर की नींद आने की पहचान और कैप्टन सीट का ऑप्शन शामिल है।
(मंजू कुमारी)











