Logo
Electric 3 wheeler: महिंद्रा ने नए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर स्कूटर यूडीओ को एयरक्राफ्ट से प्रेरित डिजाइन के साथ तैयार किया है। इसमें सिंगल चार्ज पर करीब 200 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी।

Electric 3 wheeler: भारत में कमर्शियल व्हीकल्स की मांग लगातार बढ़ रही है, खासकर लास्ट माइल डिलीवरी और यात्री परिवहन के लिए। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा ने अपना नया इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर Mahindra UDO लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर स्कूटर सेगमेंट में पेश किया है, जो बेहतर डिजाइन, दमदार बैटरी और आधुनिक फीचर्स के साथ आता है।

डिजाइन और फीचर्स

  • Mahindra UDO को एयरक्राफ्ट से प्रेरित डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, जिससे इसे आकर्षक लुक मिलता है। इसमें बेहतर सीटिंग अरेंजमेंट के साथ अतिरिक्त लेगरूम और हेडरूम दिया गया है, जिससे ड्राइवर और यात्रियों को अधिक आराम मिलता है। सस्पेंशन के लिए इसमें स्वतंत्र रियर सस्पेंशन और ड्यूल फोर्क फ्रंट सस्पेंशन दिए गए हैं, जो खराब सड़कों पर भी आरामदायक सफर सुनिश्चित करते हैं।
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन ड्राइविंग मोड—Range, Ride और Race—दिए गए हैं, जिससे जरूरत के अनुसार परफॉर्मेंस और रेंज को चुना जा सकता है। इसके अलावा इसमें रिवर्स मोड, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, हिल होल्ड असिस्ट और क्रीप फंक्शन जैसे आधुनिक फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए और ज्यादा सुविधाजनक बनाते हैं।

बैटरी और परफॉर्मेंस
Mahindra UDO में 11.7 kWh की क्षमता वाली बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 200 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 10 किलोवाट की पावर और 52 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा तक है, जो शहरों में उपयोग के लिए पर्याप्त मानी जाती है।

कंपनी का बयान
महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटिट की एमडी और सीईओ सुमन मिश्रा के अनुसार, कंपनी का उद्देश्य अंतिम मील परिवहन को इलेक्ट्रिफाई कर ग्राहकों के जीवन को बेहतर बनाना है। Mahindra UDO को सुरक्षा, आराम, डिजाइन और परफॉर्मेंस का संतुलन ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

कीमत और वारंटी
महिंद्रा UDO को भारत में 3.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी इस पर 6 साल या 1.50 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है। साथ ही एक लाख किलोमीटर तक मुफ्त सर्विस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जो इसे कमर्शियल उपयोग के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाती है।

(मंजू कुमारी)

5379487