Mahindra EV: महिंद्रा BE.05 टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, जानें लॉन्च होंने पर किन EVs के लिए बनेगी सिरदर्द

Mahindra BE.05 Electric Vehicle
X
Mahindra BE.05 Electric Vehicle
Mahindra EV: महिंद्रा BE.05 का इंटीरियर भी काफी दिलचस्प है। इसमें दो 10.2 इंच की स्क्रीन होंगी जो इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए काम करेंगी।

Mahindra EV: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा जल्द ही अपनी BE.05 इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जो MG ZS EV, टाटा कर्व EV, और आने वाली मारुति eVX और हुंडई क्रेटा EV जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी। इस वाहन को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

महिंद्रा की नई ईवी का ऐसा होगा डिजाइन?
BE.05 को दो अलग-अलग डिज़ाइन वेरिएंट में देखा गया है, जो संभवतः बेस और टॉप मॉडल को दर्शाते हैं। हालिया स्पाई शॉट्स में टॉप मॉडल को आकर्षक LED सिग्नेचर के साथ दिखाया गया है। इन तस्वीरों में इसके डिज़ाइन और फीचर्स की झलक मिलती है। महिंद्रा ने कुछ साल पहले जिन 5 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को प्रदर्शित किया था, उनमें से तीन, XUV.e8, XUV.e9, और BE.05 पर वर्तमान में परीक्षण चल रहा है, जिनमें से BE.05 की तस्वीरें अब सामने आने लगी हैं।

महिंद्रा ईवी BE.05 में क्या होंगे फीचर्स?
BE.05 में प्रोडक्शन-स्पेक लाइटिंग के रूप में बड़े C-आकार के LED DRLs हैं जो इसके फ्रंट को कवर करते हैं। इसका डिज़ाइन फ्यूचरिस्टिक और एयरोडायनामिक है। पीछे की ओर, C-आकार की LED टेल लाइट्स इसे आक्रामक लुक देती हैं। स्पाई तस्वीरों में महिंद्रा का ट्विन रूफ स्पॉयलर डिज़ाइन भी देखा जा सकता है, जिसे कॉन्सेप्ट से प्रोडक्शन तक लाया गया है।

महिंद्रा ईवी BE.05 का इंटीरियर कैसे होगा?
BE.05 का इंटीरियर भी काफी दिलचस्प है। इसमें दो 10.2 इंच की स्क्रीन होंगी जो इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए काम करेंगी। इसके अलावा, इंटीरियर के कई एलिमेंट्स दूसरी महिंद्रा गाड़ियों से लिए जाएंगे। स्पाई फोटोज से पता चलता है कि BE.05 का साइज उम्मीद से छोटा हो सकता है।

महिंद्रा के INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित
हालांकि, जैसे-जैसे महिंद्रा ईवी BE.05 लॉन्च 2025 में करीब आएगा, इसके बारे में और अधिक जानकारी सामने आएगी। यह गाड़ी महिंद्रा के INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसमें 60 kWh की बैटरी होगी। हालांकि, अभी तक लॉन्च की तारीख और फीचर्स के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story