Logo
election banner
Car Exports Sales: देश के अंदर कार बेचने वाली कई कंपनियां ऐसी भी हैं, जिनकी कारों की दबदबा देश के बाहर भी है। इनमें मारुति और हुंडई का सबसे ज्यादा दबदबा देखने को मिली है। इस लिस्ट में हुंडई वरना सबसे ऊपर रही।

Car Exports Sales: देश के अंदर कार बेचने वाली कई कंपनियां ऐसी भी हैं, जिनकी कारों की दबदबा देश के बाहर भी है। इनमें मारुति और हुंडई का सबसे ज्यादा दबदबा देखने को मिली है। मार्च 2024 में जब कार एक्सपोर्ट की लिस्ट सामने आई तब लिस्ट में सबसे ऊपर एक ऐसी कार रही जिसकी भारतीय बाजार में काफी कम डिमांड है। जी हां, इस लिस्ट में हुंडई वरना कार सबसे ऊपर रही। विदेशी बाजार में वरना की 4,730 यूनिट एक्सपोर्ट की गईं। खास बात ये है कि वरना की मार्च में भारतीय बाजार सिर्फ 1,716 यूनिट बिकी थीं। इस लिस्ट में मारुति की बलेनो, डिजायर, स्विफ्ट, जिम्नी जैसे मॉडल को भी जगह मिली। तो होंडा सिटी और हुंडई ऑरा भी टॉप-10 में शामिल रहीं।

Car Exports March 2024 Verna, Swift, Elevate, Jimny, Virtus
Car Exports March 2024 Verna, Swift, Elevate, Jimny, Virtus

मार्च 2024 में एक्सपोर्ट होने वाली टॉप-10 कारों की बात कें तो हुंडई वरना की 4,730 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में इसकी 3,291 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 1,439 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 43.73% की ग्रोथ मिली। वहीं, इसका मार्केट शेयर 7.64% रहा। मारुति बलेनो की 4,331 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में इसकी 4,493 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 162 यूनिट कम बिकी और इसे 3.61% की डिग्रोथ मिली। वहीं, इसका मार्केट शेयर 6.99% रहा।

मारुति डिजायर की 4,282 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में इसकी 4,689 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 407 यूनिट कम बिकी और इसे 8.68% की डिग्रोथ मिली। वहीं, इसका मार्केट शेयर 6.91% रहा। मारुति स्विफ्ट की 4,020 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में इसकी 3,986 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 34 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 0.85% की ग्रोथ मिली। वहीं, इसका मार्केट शेयर 6.49% रहा।

निसान सनी की 3,918 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में इसकी 5,451 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 1,533 यूनिट कम बिकी और इसे 28.12 % की डिग्रोथ मिली। वहीं, इसका मार्केट शेयर 6.32% रहा।

Car Exports March 2024 Verna, Swift, Elevate, Jimny, Virtus
Car Exports March 2024 Verna, Swift, Elevate, Jimny, Virtus

होंडा एलिवेट की 3,464 यूनिट बिकीं। इसका मार्केट शेयर 5.59% रहा। मारुति जिम्नी की 3,437 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में इसकी 6 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 3,431 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 57183.33% की ग्रोथ मिली। वहीं, इसका मार्केट शेयर 5.55% रहा। होंडा सिटी की 3,396 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में इसकी 2,998 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 398 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 13.28% की ग्रोथ मिली। वहीं, इसका मार्केट शेयर 5.48% रहा।

फॉक्सवैगन वर्टूस की 3,121 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में इसकी 1,771 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 1,350 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 76.23% की ग्रोथ मिली। वहीं, इसका मार्केट शेयर 5.04% रहा। हुंडई ऑरा की 2,701 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में इसकी 2,311 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 390 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 16.88% की ग्रोथ मिली। वहीं, इसका मार्केट शेयर 4.36% रहा।
(मंजू कुमारी)

jindal steel
5379487