फरवरी में इन 5 SUV's का जलवा : सबसे ज्यादा टाटा पंच बिकीं, जानें टॉप-5 में किसे मिली जगह 

Best Selling SUV In February 2024
X
Best Selling SUV In February 2024
इस खबर में हम आपको फरवरी 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 SUV's के बारे में जानकारी दे रहे हैं। 

Top 5 SUV Sales February 2024 : वाहन निर्माता कंपनियों ने फरवरी 2024 में बिक्री के अपने आंकड़े जारी किए हैं। हम आपको मॉडल वार बिक्री के डेटा बताते हैं, जिसमें मारुति वैगनआर पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में सबसे ऊपर रही। इस खबर में जानिए इस फरवरी माह में कौन सी 5 SUV सबसे ज्यादा बिकीं।

फोर-व्हीलर्स में SUV सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। बीते साल में सबसे ज्यादा टाटा मोटर्स की दो एंट्री-लेवल एसयूवी पंच और नेक्सन बिकीं थी। वहीं, फरवरी 2024 माह में टाटा नेक्सन 5वें नंबर पर रहीं। उससे 4 पायदान ऊपर दूसरी SUV रहीं हैं। वहीं, टाटा पंच फरवरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है। दूसरे नंबर पर मारुति ब्रेजा, तीसरे नंबर पर हुंडई क्रेटा, चौथे नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो/एन है। जबकि मारुति सुजुकी फ्रोंक्स क्रॉसओवर पिछले महीने 14,168 यूनिट्स की बिक्री के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है।

Tata Punch
टाटा मोटर्स ने फरवरी 2024 में पंच माइक्रो एसयूवी की 18,438 यूनिट्स की बिक्री की। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में इसकी 11,169 यूनिट बेची थीं। इस हिसाब से साल-दर-साल बिक्री में 65.08% की बढ़त दर्ज की गई। भारत में टाटा मोटर्स की बिक्री में इस ग्रोथ के पीछे पंच ईवी एक बड़ा कारण है।

Maruti Brezza
मारुति ब्रेज़ा पिछले महीने 15,765 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि फरवरी 2023 में 15,787 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जिसमें केवल 0.14 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेज़ा SHVS माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन से लैस है। इसमें मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन उपलब्ध है।

Hyundai Creta
हुंडई क्रेटा फरवरी 2024 में 15,276 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर है। इस कार ने सालाना आधार पर बिक्री में 46.59 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की है। फरवरी 2023 में इसकी 10,421 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि स्कॉर्पियो पिछले महीने बेची गई 15,051 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर रही, जिसमें सालाना आधार पर 116.56 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। पिछले साल इसी महीने में महिंद्रा स्कॉर्पियो की केवल 6,950 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Tata Nexon
साल-दर-साल बिक्री में 3.46% की बढ़ोतरी के बावजूद टाटा नेक्सॉन फरवरी 2024 में शीर्ष 5 बिकने वाली एसयूवी की लिस्ट में 5वें स्थान पर खिसक गई। कंपनी ने पिछले महीने नेक्सन आईसीई और ईवी की 14,395 यूनिट्स की बिक्री, जबकि फरवरी 2023 में 13,914 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story