Logo
सीएम साय आज बलौदा बाजार से 4.95 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के खातों में दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 495 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित करेंगे।

कुश अग्रवाल - बलौदा बाजार। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत 4.95 लाख से अधिक पात्र परिवारों के खातों में 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता DBT के माध्यम से अंतरित करेंगे। इस ऐतिहासिक वितरण कार्यक्रम के लिए बलौदा बाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ल हाई स्कूल मैदान में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मंच पर होंगे प्रमुख जनप्रतिनिधि
कार्यक्रम में कई सांसद और छत्तीसगढ़ शासन के कई मंत्री शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया है।

योजना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  • कुल लाभार्थी: 4,95,965 भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार
  • कुल वित्तीय सहायता: ₹495 करोड़ 96 लाख 50 हजार
  • प्रति हितग्राही सहायता: ₹10,000
  • विशेष श्रेणी लाभ: 22,028 बैगा एवं गुनिया परिवार भी शामिल
  • बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लाभार्थी: 23,568 परिवार
  • जिले को कुल राशि: ₹23 करोड़ 56 लाख
सीएम साय कार्यक्रम

योजना का उद्देश्य
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उन परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, जिनके पास स्वयं की कृषि भूमि नहीं है और आजीविका के लिए खेतों में मजदूरी पर निर्भर रहना पड़ता है। यह योजना राज्य की सामाजिक सुरक्षा और समावेशी विकास के दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

स्थल पर तैयारियां पूर्ण
पंडित चक्रपाणि शुक्ल हाई स्कूल मैदान में मंच, बैठकी व्यवस्था, LED स्क्रीन, पेयजल, पार्किंग और मेडिकल सहायता जैसे सभी इंतज़ाम पूरे हो चुके हैं। प्रशासन ने अनुमानित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्था भी की है।

7