Logo
7-Seater MPV: निसान ग्रेवाइट या रेनो ट्राइबर दोनों मॉडल कंपनियों के गठजोड़ के चलते एक जैसे प्लेटफॉर्म पर डिजाइन हैं। ग्रेवाइट थोड़ी सस्ती बताई जा रही है, हालांकि टॉप वेरिएंट्स में इनके बीच अंतर थोड़ा ही रह जाता है।

7-Seater MPV: भारतीय ऑटो बाजार के किफायती 7-सीटर एमपीवी सेगमेंट में नई हलचल देखने को मिल रही है। Nissan ने अपनी नई Nissan Gravaite लॉन्च कर दी है, जो सीधे मुकाबले में है Renault Triber से। ट्राइबर अब तक देश की सबसे सस्ती 7-सीटर एमपीवी मानी जाती रही है, लेकिन ग्रेवाइट ने कीमत और फीचर्स के दम पर चुनौती पेश की है।

कीमत और प्लेटफॉर्म
कीमत के मामले में ग्रेवाइट थोड़ी सस्ती बताई जा रही है, हालांकि टॉप वेरिएंट्स में दोनों के बीच अंतर सीमित रह जाता है। दोनों मॉडल रेनो-निसान गठजोड़ के तहत एक ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किए गए हैं। 2636 मिमी व्हीलबेस और लगभग 4 मीटर लंबाई (ग्रेवाइट 3987 मिमी, ट्राइबर 3985 मिमी) के कारण शहर में ड्राइविंग आसान रहती है। ग्रेवाइट को अलग पहचान देने के लिए फ्रंट डिजाइन में कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस
दोनों एमपीवी में 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 71 बीएचपी पावर और 96 Nm टॉर्क देता है। 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी विकल्प उपलब्ध हैं। माइलेज लगभग 19 किमी/लीटर तक बताया गया है। शहर के उपयोग के लिए इंजन पर्याप्त है, लेकिन फुल लोड में हाईवे पर पावर सीमित लग सकती है।

फीचर्स और सेफ्टी
ग्रेवाइट में 8-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस कनेक्टिविटी, 6 एयरबैग, ESC और हिल स्टार्ट असिस्ट मिलते हैं। ट्राइबर में 4 एयरबैग, ABS+EBD, रियर पार्किंग सेंसर और 182 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। सुरक्षा के मामले में ग्रेवाइट थोड़ी आगे नजर आती है।

दोनों में रिमूवेबल थर्ड रो सीट्स के साथ बेहतर फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। यह सेगमेंट अब ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो चुका है। अंतिम फैसला आपके बजट, फीचर प्राथमिकता और ब्रांड पसंद पर निर्भर करेगा।

(मंजू कुमारी)

5379487