Logo
Guru Uday 2024: ग्रहों के उल्टी और सीधी चाल का प्रभाव भी राशिचक्र पर होता है। इसी कड़ी में आगामी 03 June 2024 सोमवार को रात 3 बजकर 21 मिनट पर वृषभ राशि में गुरु उदय होगा। गुरु उदय का शुभ प्रभाव राशिचक्र की 3 राशियों पर होने वाला है।

Guru Uday 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों की इस प्रक्रिया की वजह से राशिचक्र पर शुभ-अशुभ प्रभाव होते है। ग्रहों के उल्टी और सीधी चाल का प्रभाव भी राशिचक्र पर होता है। इसी कड़ी में आगामी 03 June 2024 सोमवार को रात 3 बजकर 21 मिनट पर वृषभ राशि में गुरु उदय होगा। गुरु उदय का शुभ प्रभाव राशिचक्र की 3 राशियों पर होने वाला है। चलिए जानते है उनके बारे में। 

वृषभ राशि 
(Vrashabh Rashifal) 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि में गुरु उदय होने जा रहा है। गुरु वृषभ राशि में गोचर करेंगे तो इस राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होंगे। इन जातकों की आर्थिक स्तिथि में जबरदस्त मजबूती देखने को मिलेगी। साथ ही इनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। वृषभ राशि के नौकरीपेशा लोगों के वेतन में बढ़ोतरी होने की संभावना बनेगी। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पहले से कड़ी मेहनत करनी होगी, जिसका लाभ भी मिलेगा। 

कर्क राशि
(Kark Rashifal) 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि में गुरु उदय का शुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों को भी मिलेगा। इन जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। साथ ही इनके अटके हुए काम भी पूरे होने के योग बनेंगे। जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लग रहे विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। विदेश में पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। 

सिंह राशि 
(Singh Rashifal) 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु उदित होने से सिंह राशि वालों के व्यापारियों को आर्थिक लाभ होने जा रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। इन जातकों के वेतन में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही प्रमोशन मिलने की चांस भी अधिक है। नौकरी परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। व्यापारियों को बड़ा धन लाभ और कारोबार विस्तार हो सकता है। गुरु उदय के चलते जातकों को आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487