कौन हैं जोहरान ममदानी?: US की डेमोक्रेटिक पार्टी जिन्हें बनाने जा रही प्रत्याशी; न्यूयॉर्क में बनेंगे भारतीय मूल के पहले मुस्लिम मेयर?

भारतीय मूल के अमेरिकी नेता जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क में मेयर की रेस में सबसे आगे। डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार बनने की घोषणा जल्द संभव।

Updated On 2025-06-27 19:38:00 IST

Zohraan Mamdani NYC Mayor

भारतीय मूल के अमेरिकी नेता जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। उन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार बनाए जाने की पूरी संभावना है। रैंक्ड चॉइस प्राइमरी चुनाव का अंतिम परिणाम जुलाई में घोषित होना है, लेकिन फिलहाल वे अन्य उम्मीदवारों से काफी आगे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मेयर चुनाव में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। जोहरान ममदानी यदि चुनाव जीते तो न्यूयॉर्क टाउन के इतिहास में वह पहले मुस्लिम और भारतीय मूल के व्यक्ति होंगे, जो मेयर जैसा प्रतिष्ठित पद संभालेंगे।

राजनीति से पहले रैप म्यूजिक में आजमाया हाथ
जोहरान ममदानी का जीवन बहुआयामी है। राजनीति में आने से पहले वह रैप म्यूजिक कंपोज और प्रोड्यूस करते थे। 2016 में उन्होंने एक युगांडन रैपर के साथ म्यूजिक वीडियो बनाया था। 2019 में उन्होंने अपना सोलो सिंगल भी लॉन्च किया।

गरीबों के लिए लड़े कानूनी केस
जोहरान ममदानी राजनीति में आने से पहले क्वीन्स क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारों की लड़ाई लड़ी। इन लोगों के मकान खाली कराए जाने आदेश जारी हुआ था, जोहरान ममदानी ने सरकार के इस आदेश को कानूनी चुनौती देकर लोगों को बेघर होने से बचाया। इससे उन्हें राजनीति में आने की प्रेरणा मिली।

जोहरान ममदानी का राजनीतिक करियर

  • जोहरान ममदानी 2015 से न्यूयॉर्क की राजनीति में सक्रिय हैं।
  • 2017 में वह डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट ऑफ अमेरिका से जुड़े।
  • 2020 में न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली का चुनाव जीता।
  • क्वीन्स के एस्टोरिया क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

जोहरान ममदानी की जनहित में घोषणाएं
जोहरान ममदानी ने शहरवासियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कर रखी है। उन्होंने कहा, मैं मेयर बना तो कुछ बसों में एक साल मुफ्त यात्रा कराएंगे। साथ ही गैर-लाभकारी संगठनों को इजराइली बस्तियों के समर्थन से रोकने की मांग की है। इसके लिए कानून बनाने का ऐलान भी किया है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि और निजी जीवन

  1. जोहरान का जन्म 18 अक्टूबर 1991 को युगांडा के कंपाला में हुआ। 2018 में उन्हें अमेरिकी नागरिकता मिली है।
  2. जोहरान की मां मीरा नायर प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और पिता महमूद ममदानी कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।
  3. 2025 की शुरुआत में सीरियाई मूल की कलाकार रामा दुवाजी से शादी की है। रामा एक इलस्ट्रेटर और एनिमेटर हैं। उनकी कलाकृतियां The New Yorker, Washington Post और Vice जैसी अंतरराष्ट्रीय पब्लिकेशन्स में प्रकाशित हो चुकी हैं।
  4. जोहरान ममदानी की मां मीरा नायर पंजाबी हिंदू और पिता गुजराती शिया मुस्लिम हैं। मां भारतीय अमेरिकी मूल और पिता भारतीय युगाडन मूल के हैं।
  5. जोहरान ममदानी 5 साल की उम्र में परिवार के साथ साउथ आफ्रीका के केपटाउन और 7 साल की उम्र में परिवार के साथ न्यायार्क आ गए।
  6. जोहरान ममदानी ने बैंक स्ट्रीट स्कूल फॉर चिल्ड्रन और ब्रॉन्क्स हाई स्कूल ऑफ साइंस से पढ़ाई की है। 2014 में आफ्रीकन स्टडीज में बैचलर्स डिग्री ली।
  7. जोहरान ममदानी की जीत न केवल भारतीय प्रवासियों के लिए गर्व की बात होगी, बल्कि यह अमेरिका में धार्मिक और नस्लीय विविधता के लोकतांत्रिक मूल्यों की भी मजबूत मिसाल बन सकती है।
Tags:    

Similar News