अमेरिका में सरकारी शटडाउन: ट्रम्प की सियासी परीक्षा, जानें इससे होगा फायदा या नुकसान

अमेरिका में 7 साल बाद सरकारी शटडाउन लागू। फंडिंग बिल पास न होने से कामकाज ठप। ट्रम्प के लिए यह राजनीतिक फायदा या नुकसान तय करेगा। जानिए-

Updated On 2025-10-01 14:53:00 IST

us-government-shutdown-2025

अमेरिका में सरकारी शटडाउन लागू हो गया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा भी शुरू हो गई है। शटडाउन के कारण सरकारी कामकाज ठप हो गया है और सरकार के पास अपने कर्मचारियों की सैलरी व खर्च चलाने के लिए फंड नहीं है।

क्यों हुआ शटडाउन?

मंगलवार देर रात अमेरिकी सीनेट में फंडिंग बिल पर वोटिंग हुई। बिल के समर्थन में 55 और विरोध में 45 वोट पड़े। लेकिन इसे पास करने के लिए 60 वोट जरूरी थे। ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को विपक्षी डेमोक्रेट्स का समर्थन चाहिए था, लेकिन उन्होंने विरोध में वोट किया। नतीजतन, बिल पास नहीं हो पाया और सरकार शटडाउन की स्थिति में चली गई।

ट्रम्प के लिए फायदा या नुकसान?

ट्रम्प ने इस शटडाउन को विपक्ष की जिद बताया है और कहा है कि “डेमोक्रेट्स जनता की भलाई रोक रहे हैं।” विश्लेषकों का मानना है कि अगर शटडाउन लंबा खिंचता है तो ट्रम्प को प्रशासनिक कमजोरी का ठप्पा लग सकता है। लाखों कर्मचारियों को बिना वेतन काम करना होगा या छुट्टी पर जाना पड़ेगा, जिससे आम जनता में गुस्सा बढ़ सकता है।

हालांकि ट्रम्प समर्थकों का कहना है कि यह शटडाउन उन्हें “सख्त नेता” की छवि देगा, जो देश की प्राथमिकताओं से समझौता नहीं करते। यह 2019 के बाद पहली बार है जब अमेरिकी सरकार शटडाउन में गई है।

आगे क्या होगा?

अब ट्रम्प को विपक्ष से दोबारा बातचीत करनी होगी। अगर कोई समझौता जल्दी नहीं हुआ तो न केवल अर्थव्यवस्था बल्कि 2026 के चुनावी माहौल पर भी इसका असर पड़ेगा।

क्या होगा असर?

इस शटडाउन से करीब 7.5 लाख फेडरल कर्मचारी मजबूरन अवकाश (furlough) पर चले जाएंगे। वहीं, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, सुरक्षा, पुलिस और जरूरी मेडिकल सेवाएँ तो चलेंगी लेकिन कर्मचारियों को बिना वेतन काम करना होगा।

  1. राष्ट्रीय उद्यान और म्यूजियम बंद हो जाएंगे।
  2. स्वास्थ्य विभाग के करीब 40% स्टाफ को छुट्टी पर भेजा जाएगा।
  3. विमानन विभाग (FAA) और ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी में हजारों कर्मचारियों पर असर होगा।
  4. अर्थव्यवस्था पर भी दबाव पड़ेगा क्योंकि सरकारी खर्च और आमदनी रुक जाएगी।

अब तक 20... सात साल पहले सबसे लंबा शटडाउन

अमेरिका में आखिरी बार सरकारी शटडाउन 2018–2019 में हुआ था, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और डेमोक्रेट्स के बीच मैक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनाने के फंड को लेकर बड़ा टकराव हुआ था। यह शटडाउन 35 दिन तक चला था और इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन माना जाता है।

उस दौरान लगभग 8 लाख संघीय कर्मचारी प्रभावित हुए थे। सरकारी सेवाएं ठप पड़ गई थीं, एयरपोर्ट्स पर सिक्योरिटी की कमी दिखी और अर्थव्यवस्था को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ था। इसी वजह से आज का शटडाउन भी चिंता बढ़ा रहा है कि कहीं यह लंबा न खिंच जाए। इसके अलावा 2013 में 16 दिन और 1995-96 में 21 दिन तक सरकारी कामकाज ठप रहा था। अमेरिका में अब तक 20 से ज्यादा बार शटडाउन हो चुका है।

Tags:    

Similar News