UNGA में पाकिस्तान की नौटंकी: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर और POK हमलों के ज़रिए दिया करारा जवाब

UNGA में पाकिस्तान के झूठे आरोपों पर भारत ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले का हवाला देते हुए करारा जवाब दिया। पेटल गहलोत ने किया बेनकाब।

Updated On 2025-09-27 14:02:00 IST

UNGA में पाकिस्तान की नौटंकी, भारत ने दिया करारा जवाब। 

India-Pakistan Tention: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ झूठ पकड़ा गया। उन्होंने भारत के खिलाफ कई झूठे और भड़काऊ आरोप लगाए, लेकिन भारत ने न केवल राजनयिक भाषा में करारा जवाब दिया, बल्कि ऑपरेशन सिंदूर और सैन्य कार्रवाइयों की सबूत पेश कर पाक की कलई खोल दी।

संयुक्त राष्ट्र में भारत का पक्ष रखते हुए प्रधान सचिव पेटल गहलोत ने शहबाज शरीफ के बयान को बेतुकी नौटंकी' बताया। कहा, पाक आतंकवाद का महिमामंडन करने से कभी बाज नहीं आता, क्योंकि यह उसकी विदेश नीति का केंद्र बिंदु रहा है।

पाक को याद दिलाया पर्यटकों नरसंहार

पेटल गहलोत ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 24 अप्रैल आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा, यह वही पाकिस्तान है, जिसने पहलगाम में पर्यटकों का नरसंहार करने वाले आतंकी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' को बचाने की कोशिश की थी।

आतंकवाद पर PAK का दोहरा चरित्र 

पेटल गहलोत ने कहा, कितनी शर्मनाक और हास्यास्पद बात है कि जिस देश ने दशकों तक ओसामा बिन लादेन को पनाह दी और हाल ही में अपने मंत्रियों के ज़रिए आतंकी शिविरों की बात स्वीकार की। वह अब आतंकवाद पर उपदेश दे रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर और एयरबेस हमलों से खुली पोल

पेटल ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान बहावलपुर और मुरिदके में आतंकी ठिकानों को खत्म किया गया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तानी एयरबेस के रनवे टूट गए और हैंगर जलकर खाक हो गए। पाकिस्तान अगर इन टूटी हुई इमारतों और जले हुए ढांचों को अपनी जीत मानता है, तो उसे बधाई।

आतंकवाद पर भारत की दो टूक नीति

  • भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट शब्दों में कहा कि पाकिस्तान यदि शांति की बात करना चाहता है, तो पहले वह आतंकी शिविरों को बंद करे और भारत में वांछित आतंकियों को सौंपे।
  • गहलोत ने यह भी दोहराया कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी लंबित मुद्दा केवल द्विपक्षीय स्तर पर सुलझाया जाएगा, तीसरे पक्ष की कोई जरूरत नहीं है।

परमाणु ब्लैकमेल से नहीं डरेगा भारत

पेटल गहलोत ने कहा, भारत आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों में कोई फर्क नहीं करता। उन्होंने साफ कहा कि भारत कभी भी परमाणु धमकियों के आगे नहीं झुकेगा। दुनिया के लिए हमारा संदेश स्पष्ट है-आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कौन हैं पेटल गहलोत?

  • पेटल गहलोत भारत के स्थायी मिशन में संयुक्त राष्ट्र में सलाहकार हैं। जुलाई 2023 में उन्हें यहां फर्स्ट सेक्रेटरी के रूप में नियुक्त किया गया। इससे पहले वह 2020 से 2023 तक भारत के विदेश मंत्रालय की यूरोपियन वेस्ट डिविजन में अंडर सेक्रेटरी के रूप में काम कर चुकी हैं।
  • पेटल गहलोत ने अपने कार्यकाल में पेरिस और सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मिशन और कांसुलेट में भी अहम भूमिकाएँ निभाई हैं।
  • पेटल गहलोत प्रतिभाशाली गायक हैं। इंस्टाग्राम और ट्विटर पर उनके गिटार बजाते हुए कई वीडियो वायरल हैं।
  • पेटल गहलोत ने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र और फ्रेंच साहित्य में बैचलर की डिग्री और इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान में मास्टर डिग्री प्राप्त की। उन्होंने मिडलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज, मोंटेरे से भाषा व्याख्या और अनुवाद में मास्टर डिग्री भी पूरी की है।

Tags:    

Similar News