Missile Attack: यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, कीव में 22 की मौत; ज़ेलेंस्की दुनिया से मांगी मदद

कीव के डार्नित्सकी जिले में रूस के मिसाइल हमले में 22 लोग मरे। यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से रूस को जवाबदेह ठहराने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर।

Updated On 2025-08-29 15:50:00 IST

रूस ने मिसाइलें दागीं, कीव में 22 की मौत; ज़ेलेंस्की दुनिया से मांगी मदद 

Ukraine Russia war-attack Kiev: रूस ने यूक्रेन के खिलाफ बड़ी एयर स्ट्राइक की है। हमले में 22 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार (29 अगस्त) को बताया कि मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, एक बच्ची तीन साल थी। बुधवार रात रूस ने यह हमला कीव के डार्नित्सकी ज़िले में किया था।

रूस के मिसाइल अटैक से कीव में बड़ा नुकसान हुआ है। 22 लोगों ने जान गंवा दी है। जबकि, 53 लोग घायल हो गए। आठ लोग अभी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। ज़ेलेंस्की ने बताया कि हमारी सुरक्षा बलों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायल लोगों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।

यूक्रेन में आंतरिक मामलों के मंत्री इहोर क्लिमेंको ने बताया कि हमला रिहायशी इमारत पर हुआ था। बचाव अभियान लगभग पूरा कर लिया गया है। नष्ट हुई इमारतों को हटाने का कार्य अभी जारी है।

रूस को जवाबदेह ठहराने की अपील

ज़ेलेंस्की ने इस हमले के लिए रूस की कड़ी निंदा की है। कहा, डिप्लोमेसी की बजाय बार-बार बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जा रही हैं। हमारे निर्दोष लोगों की जान गई है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि इस हमले के लिए रूस को जवाबदेह ठहराया जाए।

ज़ेलेंस्की ने कहा, रूस बैलिस्टिक्स मिसाइलों का इस्तेमाल कर युद्ध को बढ़ावा देता है। दुनिया को भी उसी ताकत से इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने और अंतर्राष्ट्रीय दबाव की अपील की है। ताकि, वह अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करे।

मदद को आगे आए यूरोप   

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने रूस से बातचीत के लिए आह्वान किया है। साथ ही यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने की बात कही है। उन्होंने कहा, हमें न्यायसंगत और स्थायी शांति के लिए हर संभव कदम उठाना चाहिए। यूक्रेन की सुरक्षा के लिए यूरोप पूरी तरह से साथ देगा।

अमेरिका ने क्या कहा? 

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हवाई हमलों से खुश नहीं हैं, लेकिन आश्चर्यचकित भी नहीं हैं। उन्होंने युद्ध समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों से अपील की, लेकिन उनके राष्ट्रपति एक-दूसरे से बातचीत करने में तत्पर नहीं हैं। 

Tags:    

Similar News