Trump-Putin Summit 2025: अलास्का में तीन घंटे की वार्ता, यूक्रेन शांति पर समझौते का संकेत, भारत पर असर

डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीव अलास्का में तीन घंटे तक वार्ता। यूक्रेन शांति वार्ता में प्रगति का दावा। जानें भारत पर असर क्या होगा असर?

Updated On 2025-08-16 09:11:00 IST

Trump Putin Summit 2025

Trump-Putin Summit 2025: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का के एंकोरेज में तीन घंटे लंबी वार्ता हुई। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने बड़ी सफलता का ऐलान किया। हालांकि, अभी किसी भी पक्ष ने समझौते के बिंदुओं का विस्तार से खुलासा नहीं किया, लेकिन संकेत दिए हैं कि यह बैठक यूक्रेन में शांति स्थापित करने की दिशा में अहम कदम हो सकती है।

ट्रंप का बयान

  • बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, मुझे उम्मीद है कि हम जिस समझौते पर पहुंचे हैं, वह हमें समाधान खोजने के और करीब लाएगा और यूक्रेन में शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा। बैठक बहुत उपयोगी रही और कई मुद्दों पर सहमति बनी।
  • उन्होंने आगे जोड़ा कि अभी कुछ बड़े मुद्दों पर सहमति नहीं बनी है, लेकिन “उस तक पहुंचने की संभावना बहुत अच्छी है।” ट्रंप ने कहा कि वे जल्द ही नाटो नेताओं और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को फोन कर बैठक की जानकारी देंगे।

भारत पर असर

यह समझौता भारत के लिए भी महत्वपूर्ण हो सकता है क्योंकि हाल ही में अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 25 प्रतिशत दंडात्मक शुल्क लगाने की घोषणा की है। अगर ट्रंप-पुतिन वार्ता से ऊर्जा और व्यापार को लेकर नई सहमति बनती है, तो भारत के लिए राहत के संकेत मिल सकते हैं।

पुतिन का बयान

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, हमें टकराव से बातचीत की ओर बढ़ना होगा। रूस और यूक्रेन की जड़ें एक ही हैं, और जो कुछ हो रहा है, वह हमारे लिए एक त्रासदी और भयानक घाव है। उन्होंने शांति की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि रूस ईमानदारी से युद्ध समाप्त करने में रुचि रखता है।

शिखर वार्ता का माहौल

बैठक के लिए पहले से तय तीन चरणों को बदलकर नेताओं ने सीधे दूसरे चरण में प्रवेश किया। इसमें ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जबकि रूस की ओर से विदेश नीति सलाहकार यूरी उषाकोवा, रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने रेड कार्पेट पर औपचारिक अभिवादन किया और फिर लिमोज़ीन में बैठकर दोस्ताना माहौल में चर्चा जारी रखी।

Latest Update (16 अगस्त, रात तक)

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में यूक्रेन युद्धविराम को लेकर शुरुआती खाका तैयार किया गया है, हालांकि औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। व्हाइट हाउस और क्रेमलिन दोनों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में एक संयुक्त बयान जारी हो सकता है। 

Tags:    

Similar News