India-Japan Summit: पीएम मोदी ने जापानी इनवेस्टर्स को दिया न्योता; कहा-भारत टैलेंट का पॉवर हाउस

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार (29 अगस्त) को टोक्यो में भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम की बैठक को संबोधित किया। उद्योगपतियों को इनवेस्टमेंट के लिए भारत आमंत्रित किया।

Updated On 2025-08-29 13:58:00 IST

India-Japan Summit: पीएम मोदी ने जापानी इनवेस्टर्स को दिया न्योता 

India-Japan 15th Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान यात्रा पर हैं। शुक्रवार (29 अगस्त) सुबह उन्होंने टोक्यो में भारत-जापान की जॉइंट इकोनॉमिक फोरम की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जापानी उद्योगपतियों को भारत में निवेश करने का आह्वान कतरे हुए कहा, भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। जल्द ही वह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकनॉमी बनेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जापान टेक्नोलॉजी में पावरहाउस है तो भारत टैलेंट का पावरहाउस है। टेक्नोलॉजी और टैलेंट के दम पर दोनों देश भविष्य में नेतृत्व करेंगे। पीएम मोदी ने कहा, भारत और जापान में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।

भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में PM मोदी बोले- 

  • पीएम मोदी ने कहा, भारत की विकास यात्रा में जापान हमेशा से महत्वपूर्ण पार्टनर रहा है। मेट्रो से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक, सेमीकंडक्टर से स्टार्टअप्स तक हर क्षेत्र में हमारी साझेदारी आपसी विश्वास का प्रतीक बनी हैं।
  • पीएम मोदी ने कहा, भारत आज विश्व की सबसे तेज ग्रो करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था है। बहुत जल्द भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।
  • पीएम मोदी ने बताया कि जापानी कंपनियों ने भारत में 40 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। पिछले 2 वर्षों में ही 30 बिलियन डॉलर का प्राइवेट इन्वेस्टमेंट हुआ है।
  • प्रधानमंत्री ने कहा, पिछले 11 वर्षों में भारत के अभूतपूर्व परिवर्तन से आप सब भलीभांति परिचित हैं। भारत में आज राजनीतिक स्थिरता ही नहीं, बल्कि आर्थिक स्थिरता और नीति में पारदर्शिता भी है।
  • पीएम मोदी ने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि मेरी यात्रा की शुरुआत व्यापार जगत के दिग्गजों के साथ हो रही है। आपमें से कई लोगों को मैं व्यक्तिगत तौर पर परिचित हूं। खुशी है कि मुझे आप लोगों से मिलने का मौका मिला है।
  • जापान की प्रधानमंत्री इशिबा का भी आभार जताया। कहा इस फॉरम से वह भी जुड़े हैं, उनके बहुमूल्य वक्तव्यों के लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं।

PM मोदी ने साझा की तस्वीरें 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने X हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा-जापान के साथ भारत के गहरे आर्थिक संबंधों पर बात की। उन क्षेत्रों की भी सूची बनाई जहाँ आने वाले वर्षों में सहयोग और मजबूत हो सकता है। हमने ऑटोमोबाइल में जैसा किया, वैसा ही बैटरी, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर, जहाज निर्माण, परमाणु ऊर्जा में करेंगे।

इस सदी की तकनीकी क्रांति को गति देने के लिए तकनीक-प्रतिभा का तालमेल। बेहतर भविष्य के लिए हरित ऊर्जा पर ध्यान। अगली पीढ़ी का बुनियादी ढाँचा, जहाँ जापान की उत्कृष्टता और भारत का पैमाना कमाल कर सकते हैं। कौशल विकास और लोगों के बीच संबंध।

Tags:    

Similar News