जापान में फिर डोली धरती: होंशू के पश्चिमी तट पर महसूस हुए झटके, रिक्टर स्केल पर 6 रही तीव्रता

Earthquake in Japan today:जापान में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस हुए। नेशनल सेटर ऑफ सेस्मोलॉजी के मुताबिक इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6 रही। हालांकि अभी तक इस भूकंप में जान-माल को नुकसान होने की बात सामने नहीं आई है।

Updated On 2024-01-09 16:15:00 IST
जापान में मंगलवार को भूकंप के ताजा झटके महसूस किए गए। (प्रतीकात्मक फोटो)

Earthquake in Japan today: जापान में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस हुए। नेशनल सेंटर ऑफ सेस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी दी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6 रही। जापान के होंशू के पश्चिम तट के पास भारतीय समय अनुसार दोपहर 2:29 बजे झटके महसूस किए गए। हालांकि इसमें किसी के जानमाल के नुकसान होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। बीते हफ्ते जापान के इशिकावा प्रांत में भूकंप आया था। इसमें 48 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। कई बड़ी बिल्डिंग्स जमींदोज हो गईं थी। 

बीते हफ्ते 24 घंटे में महसूस हुए 155 घंटे
जापान में नए साल 2024 के पहले दिन भूकंप-सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपाया था। 24 घंटे के अंदर भूकंप के 155 भूकंप झटके महसूस किए गए। इन झटकों की तीव्रता 7.6 से ज्यादा दी थी।  भूकंप के बाद  जापान में सुनामी और अग्निकांड की घटनाएं भी सामने आई थी। बता दें कि जापान  सिस्मिक जोन यानी कि भूंकंप के प्रति संवेदनशील क्षेत्र में आता है। यहां भूकंप के झटके समय-समय पर महसूस किए जाते रहे हैं।

समुद्र तट पर उठीं थी 3.3 फीट लहरें
बीते सप्ताह जापान के पश्चिमी समुद्र तट पर एक मीटर (3.3 फीट) की सुनामी लहरें उठीं थी। जिससे तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थानों पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा था। एक बंदरगाह पर नौकाएं डूब गई थी। सुनामी और भूंकप के कारण बिजली की सप्लाई बाधित हो गई थी। इसकी वजह से लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी थी। इसके बाद जापान सरकार ने भूकंप और सुनामी प्रभावित लोगों को रीलीफ कैंप्स में भिजवाया था। 

Similar News