Typhoon Bebinca: चीन के शंघाई से टकराया चक्रवाती तूफान बेबिन्का, 75 साल बाद आया इतना खतरनाक तूफान

Typhoon Bebinca: तूफान बेबिन्का के कारण शंघाई में 2 दिन में सैंकड़ों उड़ानें रद्द हुईं। साथ ही रेल यातायात भी बुरी तरह चरमरा गया है। चीन में इन दिनों फेस्टिवल हॉलिडे चल रहा है। 

Updated On 2024-09-16 15:17:00 IST
Typhoon Bebinca Shanghai china

Typhoon Bebinca: चक्रवाती तूफान (टाइफून) बेबिन्का चीन के प्रमुख समुद्र तटीय शहर शंघाई से टकराया गया है, जिसके चलते सोमवार सुबह से शंघाई और आसपास के इलाके में जबरदस्त आंधी के साथ भारी बारिश हो रही है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 151 किलोमीटर प्रतिघंटा (94 मील प्रति घंटे) तक पहुंच गई। यह पिछले 75 साल में चीन के वित्तीय केंद्र शंघाई से टकराने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है। 

शंघाई में फ्लाइट, रेल और हाईवे सबकुछ बंद
इस तूफान के चलते शंघाई में पिछले दो दिनों में सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और रेल सेवाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। शंघाई में सभी हाईवे बंद कर दिए गए और बस व रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। यह संकट ऐसे वक्त आया है, जब चीन में मिड-ऑटम फेस्टिवल की छुट्टियां चल रही हैं।

ग्लोरिया के बाद सबसे शक्तिशाली तूफान
टाइफून बेबिन्का शंघाई में सुबह करीब 7.30 बजे (2330 GMT) पहुंचा और यह टाइफून ग्लोरिया के बाद सबसे शक्तिशाली तूफान है, जो कि 1949 में आया था। शंघाई में ऐसा शक्तिशाली तूफान आमतौर पर नहीं आता, क्योंकि अधिकांश टाइफून साउथ चाइना से टकराते हैं।

शंघाई डिज़्नी रिज़ॉर्ट समेत कई टूरिस्ट प्लेस बंद
टाइफून बेबिन्का कैटेगरी-1 का तूफान है। इस तूफान के चलते शंघाई डिज़्नी रिज़ॉर्ट, जिनजियांग मनोरंजन पार्क और शंघाई वाइल्ड एनिमल पार्क जैसे कई प्रमुख पर्यटन स्थल अस्थायी रूप से बंद करने पड़े हैं। कई फेरी सर्विस भी रोकी गई हैं। 

Similar News