Indian fishermen arrested: श्रीलंकाई नौसेना ने 34 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, अवैध मछली पकड़ने का आरोप

Indian fishermen arrested: श्रीलंकाई नौसेना ने 34 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार किया है और उनके तीन ट्रॉलरों को भी जब्त कर लिया। यह कार्रवाई अवैध मछली पकड़ने के आरोप में की गई।

Updated On 2025-01-26 22:37:00 IST
श्रीलंका ने अवैध मछली पकड़ने के आरोप में 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया।

Indian fishermen arrested: श्रीलंका की नौसेना ने अवैध मछली पकड़ने के आरोप में 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तीन ट्रॉलरों को भी जब्त कर लिया गया है। यह कार्रवाई 25 और 26 जनवरी को श्रीलंका के पूर्वोत्तर मानार जिले के तट के पास गश्त के दौरान की गई।

मछुआरों को क्यों गिरफ्तार किया गया?
रमनाथपुरम मत्स्य विभाग के अनुसार, श्रीलंका की नौसेना ने रमेश्वरम के सचिन और थंगाचिमदम के डेनियल व रुबिल्डन के स्वामित्व वाली तीन नौकाओं को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) का उल्लंघन करने के आरोप में जब्त किया। गिरफ्तार मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

मछुआरों के संगठन ने किया विरोध
भारतीय मछुआरों के संगठनों ने इन गिरफ्तारियों की कड़ी निंदा की है और केंद्र सरकार से अपील की है कि वह बिना भारी जुर्माने के मछुआरों को रिहा करवाने के लिए कदम उठाए। साथ ही, जब्त की गई नौकाओं को वापस लाने की भी मांग की है।

इसी सप्ताह 41 मछुआरों की रिहाई हुई
गौरतलब है कि इसी सप्ताह भारतीय उच्चायोग ने बताया कि श्रीलंका में हिरासत में लिए गए 41 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है। इससे पहले, 12 जनवरी को आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और दो मछली पकड़ने वाली ट्रॉलरों को भी जब्त किया गया था।

दोनों देशों के बीच लंबा विवाद
भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों का यह विवाद काफी समय से चल रहा है। श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों में अवैध मछली पकड़ने के मामलों के कारण दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ रही है। मछुआरे अक्सर मछली पकड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा का उल्लंघन कर बैठते हैं, जिसके कारण उन्हें श्रीलंकाई नौसेना की कार्रवाई का सामना करना पड़ता है।

Similar News