South Korea Martial Law: दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ का जमकर विरोध, 6 घंटे के अंदर राष्ट्रपति को हटाना पड़ा

South Korea Martial Law: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने बुधवार सुबह करीब 4:20 बजे राष्ट्र मार्शल लॉ वापस लेने की घोषणा कर दी। इसके आधे घंटे बाद कैबिनेट की एक बैठक बुलाई गई और इसे हटा लिया गया।

Updated On 2024-12-04 20:03:00 IST
दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति ने देश में मार्शल लॉ लगाया, विरोध के बाद 6 घंटे में ही लिया वापस।

South Korea Martial Law: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल का मार्श ला लगाने का फैसला 6 घंटे तक भी नहीं टिक सका। यून ने 6 घंटे के अंदर ही मार्शल लॉ लागू करने के अपने आदेश को वापस ले लिया। कोरिया हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति यून को मार्शल लॉ लगाने के आदेश के बाद देश भर में विरोध का सामने कारना पड़ा।

जिसके बाद महज 6 घंटे के अंदर राष्ट्रपति यून ने बुधवार सुबह (4 दिसंबर 2024) अपने आदेश को वापस लेते हुए नेशनल असेंबली के अनुरोध को स्वीकार कर लिया। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी ओर से अचानक की गई मार्शल लॉ की घोषणा अल्पकालिक थी।

राष्ट्रपति यून ने बुधवार को राष्ट्र को संबोधित के नाम संदेश में कहा, "मैं तुरंत नेशनल असेंबली के अनुरोध को स्वीकार कर रहा हूं और कैबिनेट के माध्यम से मार्शल लॉ हटा रहा हूं। मैंने तुरंत कैबिनेट की बैठक बुलाई, लेकिन अभी तक कोरम पूरा नहीं हुआ है क्योंकि अभी बहुत सुबह है.... कोरम पूरा होते ही मैं मार्शल लॉ हटा दूंगा। यून के संबोधन के लगभग 30 मिनट बाद, फिर से एक कैबिनेट बैठक बुलाई गई और मार्शल लॉ को हटाने को मंजूरी दी गई। यह प्रासंगिक कानून के अनुसार मार्शल लॉ हटाने की एक प्रक्रिया है।

जनता के विरोध की वजह से बदला फैसला
राष्ट्रपति ने मंगलवार को "राष्ट्र को बचाने का हवाला रात में करीब 10:20 बजे मार्शल लॉ घोषित किया था। इसके बाद अगले 6 घंटे में दक्षिण कोरिया में काफी बवाल हुआ, जिसके बाद मार्शल लॉ को वापस ले लिया। सेना, विपक्षी सांसद और आम लोग इस घोषणा के बाद सड़कों पर उतर आए थे। देश में भारी जनाक्रओश और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रपति को अपना आदेश वापस लेना पड़ा।

विपक्ष ने राष्ट्रपति के आदेश के खिलाफ की थी वोटिंग
मंगलवार देर शाम, राष्ट्रपति यून ने "राज्य विरोधी ताकतों को खत्म करने" की आवश्यकता का हवाला देते हुए मार्शल लॉ की घोषणा करके पूरे देश को चौंका दिया था। घोषणा के बाद, सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों दलों के सांसदों का आपातकालीन सत्र बुलाया गया था। जिसमें 300 सदस्यीय राष्ट्रीय असेंबली में उपस्थित सभी 190 सांसदों ने राष्ट्रपति यून की ओर से मार्शल लॉ की घोषणा के खिलाफ मतदान किया था। मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोरिया सहित उदारवादी दलों के पास इस बार नेशनल असेंबली में अधिकांश सीटों पर कब्जा है।

मार्शल लॉ खत्म होने के बाद सैनिक अपने ठिकानों पर लौटे
देश में मार्शल लॉ को वापस ले लिया गया इसके बाद तैनात किए गए सैनिक अपने ठिकानों की ओर लौट गए हैं। दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार, बुधवार सुबह 4:22 बजे तक सैनिकों को उनके ठिकानों पर वापस बुला लिया गया था। दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि वह उच्च सतर्कता बनाए रखना जारी रखे हुए है और उत्तर कोरिया में कुछ भी असामान्य नहीं देखा गया है।

अमेरिका ने राष्ठ्रपति यून के फैसले स्वागत किया
इस पूरे घटनाक्रम में अमेरिका करीब से नजर रख रहा था। मार्शल लॉ के विरोध में प्रदर्शनों को देखकर अमेरिका ने चिंता जताई थी। उइसके बाद राष्ट्रपति ने जैसे ही इसे वापस लिया तो अमेरिका ने इस फैसले का स्वागत किया। अमेरिका ने अपने बयान में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने कोरिया गणराज्य में पिछले 24 घंटों में हुए घटनाक्रमों पर बारीकी से नज़र रखी है। हम राष्ट्रपति यून के इस कदम का स्वागत करते हैं जिसमें उन्होंने मार्शल लॉ वापस लेने की बात कही है।

यह भी पढ़ें : Emergency Martial Law: साउथ कोरिया में ‘इमरजेंसी मार्शल लॉ’ की घोषणा, राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कही यह बात 

Similar News