Russia-ukraine war: रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला ; 2 लोगों की मौत, 28 घायल

Russia-ukraine war: रूस ने यूक्रेन पर जवाबी कार्रवाई करते हुए बड़ा हमला किया है। यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा पर शनिवार रात किए मिसाइल हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है।

Updated On 2024-09-15 22:22:00 IST
रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला ; 2 लोगों की मौत, 28 घायल।

Russia-ukraine war:  रूस ने यूक्रेन पर जवाबी कार्रवाई करते हुए बड़ा हमला किया है। यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा पर शनिवार रात किए मिसाइल हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है। खारकीव में कम से कम 28 नागरिक घायल हो गए है। रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा पर शनिवार रात किए मिसाइल हमले में 2 लोगों की मौत हुआ है। वहीं खारकीव में कम से कम 28 नागरिक घायल हो गए है। शनिवार को दिन में भी 4 यूक्रेनी क्षेत्रों में किए हमले में 7 यूक्रेनियों की मौत हुई थी। 

यूक्रेनी वायु सेना ने रविवार को दावा किया कि रूस के 14 ड्रोनों में से 10 और शनिवार रात दागी गईं तीन मिसाइलों में से 1 को मार गिराया है, जबकि बाकी ओडेसा के उपनगरीय इलाके में गिरे हैं। ओडेसा के रीजनल गवर्नर ओलेह कीपर ने बयान में कहा कि शनिवार रात हमले में मरने वाले दोनों दंपती थे, जबकि एक अन्य घायल है।

रविवार सुबह पश्चिमी रयाजन क्षेत्र में भी यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए हैं। यूक्रेन और रूस नियमित रूप से एक-दूसरे के क्षेत्र में रात भर ड्रोन हमले करते हैं, यूक्रेनी अधिकारी आमतौर पर रूस की सीमाओं के भीतर हमलों की पुष्टि या खंडन नहीं करते हैं।

ताजा हमले तब हुए जब यूक्रेन ने शनिवार को पश्चिमी देशों से एक नया आह्वान किया कि वह उसे रूस के अंदर तक लंबी दूरी की मिसाइलों का उपयोग करने की अनुमति दी जाए। पूर्वी यूक्रेन में रूस के विरुद्ध उसे संघर्ष करना पड़ रहा है। अब तक, अमेरिका ने कीव को यूक्रेन के साथ रूस की सीमा के अंदर एक सीमित क्षेत्र में ही अमेरिकी प्रदत्त हथियारों का उपयोग करने की अनुमति दी है।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का विवादित बयान, बोले- 'राहुल गांधी देश के नंबर-1 आतंकी, उन पर इनाम रखना चाहिए'

Similar News