पाकिस्तान में गोलीबारी: बलूचिस्तान में ईद पर शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने की फायरिंग

Pakistan Police fire in Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार (31 मार्च) को ईद पर लोग शांति पूर्ण विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने फायरिंग कर दी।

Updated On 2025-03-31 17:15:00 IST
Pakistan Police fire in Balochistan

Pakistan Police opened fire: भारत सहित पूरी दुनिया में ईद का जश्न मनाया जा रहा है, लेकिन पाकिस्तान में गोलियां बरस रही हैं। यह घटना बलूचिस्तान प्रांत की है। सोमवार (31 मार्च) को यहां शांति पूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पाक पुलिस ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में कई लोग जख्मी हो गए। कई लोग घायल हैं। 

डॉ. महरंग के रिहाई की मांग 
बलूचिस्तान प्रांत में यह विरोध प्रदर्शन बलूच प्रांत के प्रमुख नेता डॉ. महरंग बलूच की रिहाई के लिए किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पाकिस्तान पुलिस ने उन्हें 200 घंटे से हिरासत में ले रखा है। डॉ. महरंग की विश्व स्तरीय पहचान है। टाइम मैग्जीन ने 2024 में उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया था। 

Dr. Mahrang Baloch

बलूच यकजेहती कमेटी ने किया प्रदर्शन 
बलूच यकजेहती कमेटी (BYC) ने भी सोमवार को ईद पर बलूचिस्तान के हब चौकी में विरोध-प्रदर्शन किया। इस विरोध में लापता नागरिकों के परिजन भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हब प्रेस क्लब से रैली निकाली और मुंद्रा चौक पर धरना प्रदर्शन किया। 

बलूचिस्तान में विरोध की मूल वजह 
बलूचिस्तान अपने प्राकृतिक सौंदर्य और अस्थिरता के लिए चर्चित है। यहां के लोग पाकिस्तान सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए स्वतंत्र राज्य की मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों ट्रेन हाईजैक और सेना के काफिले पर हमले को भी इसी का प्रतिफल माना जा रहा है।  बलूच विद्रोहियों ने एक तरह से पाकिस्तानी सरकार की नाक में दम कर रखा है।

Balochistan protest

बलूचिस्तान में रात का सफर प्रतिबंधित 
विद्रोहियों द्वारा किए जा रहे हमलों और विरोध प्रदर्शन को देखते शहबाज सरकार ने यहां रात के समय यात्रा प्रतिबंधित कर दी है। कहा, यह प्रतिबंध नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं।   

Similar News