Nobel Prize 2024: दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार, नोबेल पाने वाली 18वीं महिला बनीं

Nobel Prize in literature 2024: साहित्य में 2024 के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग के नाम का ऐलान हुआ है। कांग को उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

Updated On 2024-10-10 21:02:00 IST
साहित्य नोबेल के लिए हान कांग के नाम का ऐलान हुआ है।

Nobel Prize in literature 2024: साहित्य में नोबेल पुरस्कार 2024 के लिए दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग के नाम का ऐलान हुआ है। नोबेल पुरस्कार के इतिहास में कांग 18वीं महिला हैं, जिन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के अनुसार, 2024 का यह सम्मान दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को दिया जाएगा।

कांग को उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए इस सम्मान से नवाजा जाएगा। कांग का गद्य ऐतिहासिक आघातों और मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करता है। 2016 में हान कांग को 'मैन बुकर पुरस्कार' से नवाजा जा चुका है। यह पुरस्कार उनकी कृति 'दि वेजेटेरियन' के लिए प्रदान किया गया था। 

यह भी पढ़ें : Nobel Prize in Physics 2024: जॉन हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन ने फिजिक्स में जीता नोबेल पुरस्कार

कांग का उपन्यास एक महिला की मानसिक बीमारी और बीमारी के दौरान उसके मान-अपमान से संबंधित है। कांग का यह पहला उपन्यास था, जिसका अनुवाद अंग्रेजी में भी किया गया है। इसी उपन्यास ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया था। कांग एशिया की पहली महिला लेखिका हैं, जिन्हें साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार ने नवाजा गया है। 

हान कांग का जन्म 1970 में हुआ
हान कांग का जन्म 1970 में दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में हुआ था। उनके पिता हान मशहूर कोरियन उपन्यासकार हैं। उनका नाम हान सेउंग है। कांग ने 1993 में मुन्हाक-ग्वा-साहो (साहित्य और समाज) के शीतकालीन अंक में "विंटर इन सियोल" सहित पांच कविताओं को प्रकाशित करके एक कवि के रूप में अपनी साहित्यिक शुरुआत की थी। 1995 में उन्होंने कहानियां लिखना शुरू कर दिया। 

नोबेल कमेटी ने हान कांग के एक उपन्यास 'ग्रीक लेसन' की खासतौर पर चर्चा की। ये एक लड़की की कहानी है जो अपने जीवन के कष्टों की वजह से आवाज खो चुकी होती है। उसकी मुलाकात एक ग्रीक पढ़ाने वाले टीचर से होती है जो अपनी आंखों की रोशनी खो रहा है। ये उपन्यास दो इंसानों के बीच संवाद में बाधाएं होने के बावजूद पनपे रिश्ते को खूबसूरती से बयां करती है।

हान कांग की कृतियां 
हान कांग की बहुत सारी कृतियां हैं, जो अब तक प्रकाशित हो चुकी हैं। इसमें एक लघु कहानी संग्रह, फ्रूट्स ऑफ माई वूमन (2000), फ़ायर सैलामैंडर (2012); ब्लैक डियर (1998), योर कोल्ड हैंड्स (2002), द वेजिटेरियन (2007), ब्रीथ फाइटिंग (2010), और ग्रीक लेसन्स (2011), ह्यूमन एक्ट्स (2014), द व्हाइट बुक (2016), आई डू नॉट बिड फेयरवेल (2021) जैसे उपन्यास शामिल हैं। एक कविता संग्रह, आई पुट द इवनिंग इन द ड्रॉअर (2013) भी प्रकाशित हुआ।

यह भी पढ़ें : केमिस्ट्री में Nobel Prize का ऐलान: 'प्रोटीन नवाचारों' के लिए डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन जंपर को दिया जाएगा पुरस्कार

Similar News