कमला हैरिस को याद आए बचपन के दिन: कहा- दिवाली पर मां ले जाया करती थीं भारत, मैं दादाजी संग करती थी सैर

Kamala Harris Remembers India: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने हाल ही में अपने बचपन के दिनों का किस्सा साझा किया। हैरिस ने अपने बचपन के दिनों को याद किया।

Updated On 2024-11-03 11:04:00 IST
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने हाल ही में अपने बचपन के दिनों का किस्सा साझा किया।(फाइल फोटो)

Kamala Harris Remembers India: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने हाल ही में अपने बचपन के दिनों का किस्सा साझा किया। हैरिस ने अपने बचपन के दिनों को याद किया। इससे जुड़े कुछ कहानियां भी सुनाई। कमला हैरिस ने बताया कि बचपन में वह हर दो साल पर एक बार भारत जरूर जाया करती थी। इसके साथ ही कमला हैरिस ने अपनी दिवंगत मां का भी याद किया। डेमोक्रेटिक प्रेसिडेंट कैंडिडेट ने भारत यात्रा के अनुभव और मां द्वारा सिखाए गए संस्कारों को याद किया। कमला ने कहा कि मेरे लिए ये यादें मेरी पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। 

कमला हैरिस का भारत से है गहरा नाता
बता दें कि कमला हैरिस के भारतीय जड़ें गहरी हैं। कमला ने अपनी मां श्यामला हैरिस के बारे में बताया, जिन्होंने 19 साल की उम्र में अकेले भारत से अमेरिका का सफर किया था। उनकी मां के दो प्रमुख लक्ष्य थे – अपनी बेटियों की परवरिश करना और ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करना। कमला ने कहा कि मेरी मां का यह साहसिक कदम मेरे लिए आज भी प्रेरणा बना हुआ है। 

दिवाली पर जाया करती थी भारत
हैरिस ने बताया कि कैसे वे हर दूसरे साल दिवाली मनाने के लिए भारत जाती थीं। कमला ने बताया कि वह अपने दादा-दादी और चाचा-चाची के साथ समय बिताती थीं, जो उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं का महत्व समझाते थे। उपराष्ट्रपति के रूप में अब वह अमेरिका में भी दिवाली मनाने का सम्मानित महसूस करती हैं। यह त्यौहार उन्हें अपनी जड़ों से जोड़े रखता है। 

समुद्र किनारे दादाजी संग सुबह की सैर
हैरिस ने अपने दादा पीवी गोपालन को भी याद किया, जो सेवानिवृत्त सिविल सेवक थे। भारत दौरे के दौरान कमला हैरिस अपने दादा के साथ समुद्र किनारे सैर पर जाती थीं। इन सैरों के दौरान उनके दादा ने उन्हें लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की लड़ाई के बारे में सिखाया। यहीं से उनके अंदर सार्वजनिक सेवा के प्रति रुचि पैदा हुई। (

मां ने भारतीय विरासत का सम्मान सिखाया
कमला हैरिस ने कहा कि मां ने मुझे और मेरी बहन को हमेशा अपनी भारतीय विरासत का सम्मान करना सिखाया। मेरी मां ने मुझे बचपन से ही भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़े रखा। इसका परिणाम है कि आज मैं अपनी पहचान और विरासत पर गर्व महसूस करती हूं। यह मुझे मजबूती से अपने संस्कारों से जोड़ता है। 

डोनाल्ड ट्रम्प पर फिर साधा निशाना
हैरिस ने डोनाल्ड ट्रम्प पर भी हमला बोला। कमला हैरिस ने कहा कि ट्रम्प एक नॉन सिरियस शख्स हैं। अगर ट्रम्प व्हाइट हाउस लौटे तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। कमला हैरिसा ने कहा कि  ट्रम्प की आर्थिक नीतियों से महंगाई बढ़ेगी और सामाजिक सुरक्षा में कटौती होगी। कमला हैरिस ने कहा कि अमेरिका को एक ऐसे नेता की जरूरत है जो सभी के हित में काम करे।

Similar News