ईरान-इज़राइल तनाव: मिडिल ईस्ट में बढ़ा संघर्ष का खतरा, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित; जानें 10 बड़े अपडेट
ईरान-इज़राइल के बीच शनिवार सुबह कई हवाई हमले हुए। इससे मिडिल ईस्ट में अशांति का खतरा बढ़ गया है। जानें 10 बड़े अपडेट और संभावित असर।
Iran–Israel tensions: ईरान का हवाई क्षेत्र बंद, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित; एयर इंडिया ने किया अलर्ट
Iran–Israel tension : ईरान-इज़राइल तनाव चरम पर है। दोनों देशों के बीच शनिवार (14 जून 2025) सुबह से कई मिसाइल अटैक हुए। इन हमलों से मिडिल ईस्ट में अशांति का खतरा बढ़ गया है। भारत की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ाने प्रभावित हुईं। शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। अमेरिका और भारत ने चिंता जताते हुए दोनों देशों को आपसी बातचीत से समस्या के समाधान का सुझाव दिया है।
इज़राइल ने शनिवार सुबह को ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। इससे पहले देर रात ईरान ने भी इजराइल के दूसरे बड़े शहर तेल अवीव हमला किया था। दो देशों के आपसी तनाव से पूरे मध्य-पूर्व में बड़े संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। आइए जानते हैं ईरान-इज़राइल तनाव के बड़े अपडेट...।
ईरान-इज़राइल संघर्घ के 10 बड़े अपडेट
- तेल अवीव और यरुशलम में सुबह-सुबह हवाई हमले के सायरन बजे, जिस कारण नागरिकों में अफरा-तफरी मच गई।
- इज़रायली सेना ने बताया कि ईरान से दर्जनों मिसाइलें दागी गईं हैं। इनमें से कई मिसाइलों को वायु रक्षा प्रणाली ने नष्ट कर दिया है।
- तेल अवीव में संदिग्ध एक मिसाइल गिरी और यरुशलम में जोरदार धमाके सुने गए।
- प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ईरान को चेताया है कि अभी यह अंत नहीं है। आगे और भी हमले किए जाएंगे।
- ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने कहा कि हमारी प्रतिक्रिया अधूरी नहीं होगी। इज़राइल में कहीं भी सुरक्षा नहीं है।
- तेहरान में भी विस्फोट की खबरें आईं, फार्स न्यूज एजेंसी ने तीसरे राउंड के हमलों की पुष्टि की।
- ईरानी हमला इज़राइली सैन्य ठिकानों, परमाणु वैज्ञानिकों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए हुआ।
- तेल अवीव में 34 लोग घायल, 1 की मौत – इज़रायली पुलिस की पुष्टि।
- अमेरिकी हस्तक्षेप: अमेरिकी सेना ने कई ईरानी मिसाइलों को रास्ते में ही मार गिराया।
- परमाणु वार्ता ठप: ईरान ने कहा, अमेरिका के साथ कोई समझौता करना अब "अर्थहीन" है।
वैश्विक बाजार और राजनीतिक असर
मध्य-पूर्व में यह टकराव केवल सीमित सैन्य झड़प नहीं, बल्कि अब यह व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष का रूप ले सकता है। इज़राइल और ईरान पीछे हटने के बजाय दोनों आक्रामक रणनीति अपना रहे हैं। इससे दुनियाभर में तेल आपूर्ति, कूटनीतिक संबंध और शेयर बाजार प्रभावित हो सकते हैं।
- शेयर बाजारों में गिरावट: भारत समेत एशिया के प्रमुख बाजार लाल निशान में।
- कच्चे तेल की कीमतें: अचानक $100 प्रति बैरल के पार।
- संयुक्त राष्ट्र और G20 की आपात बैठक की संभावना।
एयर इंडिया की 16 उड़ानें प्रभावित
इजरायल द्वारा परमाणु स्थलों पर हमला किए जाने के बाद शुक्रवार को ईरान के हवाई क्षेत्र बंद कर दिए गए। जिससे भारत की कई विदेशी उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। एयर इंडिया (AI) की 16 उड़ानें प्रभावित हुईं। इनमें से अधिकांश को डायवर्ट किया गया है। जबकि, कुछ फ्लाइट वापस भेज दी गईं।