मस्क ने छेड़ी सियासी जंग: ‘The America Party’ बनाने का फूंका बिगुल, 80% लोगों का समर्थन

Trump Vs Musk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से टकराव के बाद एलॉन मस्क ने सियासी जंग छेड़ दी है। मस्क ने अमेरिका में ‘The America Party’ बनाने का बिगुल फूंक दिया है। 80.4 फीसदी लोगों ने मस्क का समर्थन किया है।

Updated On 2025-06-11 13:49:00 IST

Trump Vs Musk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अरबपति उद्योगपति एलॉन मस्क की दोस्ती टूट गई है। रिश्तों में दरार बढ़ती जा रही है। दोनों के बीच जुबानी छिड़ गई है। ट्रम्प से विवाद के बाद टेस्ला के मालिक मस्क अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाने की सोच रहे हैं। मस्क ने 'X' पर लिखा-क्या अब अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाने का समय आ गया है। मस्क के 'X' पोस्ट पर 56 लाख से अधिक लोगों ने ऑनलाइन मत दिया। 80.4 फीसदी लोग मस्क के विचार से सहमत हैं। इन लोगों का मानना है कि अमेरिका में अब नया सियासी दल बनना चाहिए। 19.6% लोगों ने मस्क के सवाल का जवाब ना में दिया। 

'The America Party'
मस्क ने 'X' पर लिखा-जनता ने अपना फैसला सुना दिया है, अमेरिका में एक नए राजनीतिक दल की जरूरत है, जो बीच के 80% लोगों का प्रतिनिधित्व करे और ठीक 80% लोगों ने इसका समर्थन किया है। यही नियति है। इसके बाद मस्क ने 'X'पर एक और पोस्ट में सिर्फ इतना लिखा 'The America Party'...। मस्क ने कहा-डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति पद पर सिर्फ 3.5 साल और रहेंगे, लेकिन मैं 40 साल या उससे अधिक समय तक यहां रहूंगा।

ऐसे शुरू हुआ विवाद
मस्क ने राष्ट्रपति ट्रम्प के घरेलू नीति और टैक्स बिल की आलोचना की थी। ट्रम्प 'बिग ब्यूटीफुल बिल' कहकर इसे प्रचारित कर रहे थे। मस्क ने बिल को 'बहुत बुरा' बताया था। यहीं से लड़ाई की शुरुआत हो गई। बात यहीं नहीं रुकी। मस्क ने ट्रम्प और उनके सहयोगियों की पुरानी टिप्पणियों को सोशल मीडिया पर साझा करना शुरू कर दिया, जिनमें उन्होंने अमेरिकी सरकार के बढ़ते खर्च और घाटे पर चिंता जताई थी। इससे मामला और बढ़ गया।

सोशल मीडिया पर जमकर बहसबाजी
गुरुवार (5 जून) की रात ट्रम्प और टेस्ला चीफ मस्क के बीच सोशल मीडिया पर जमकर बहसबाजी हुई। ट्रम्प ने मस्क की कंपनियों के सरकारी ठेके और सब्सिडी खत्म करने की धमकी दी। मस्क ने पलटवार करते हुए ट्रम्प को पद से हटाने यानी महाभियोग से जुड़े पोस्ट को समर्थन देकर नई चर्चा छेड़ दी। मस्क ने कहा उनकी मदद के बिना ट्रम्प चुनाव नहीं जीत पाते। ट्रम्प ने मस्क को विश्वासघाती बताया और चेतावनी दी कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर अब जुबानी जंग तेज हो गई है। 

Tags:    

Similar News