Saumya Pokhrel Viral Video: सौम्या पोखरेल ने ब्लैक साड़ी में किया कातिलाना डांस, लोग देखते रह गए

Saumya Pokhrel Viral Video: भोजपुरी एक्ट्रेस सौम्या पोखरेल की एक डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह काली रंग की साड़ी पहने डांस करते नजर आ रही हैं।

Updated On 2024-09-03 16:48:00 IST
सौम्या पोखरेल।

Saumya Pokhrel Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ब्लैक रंग की साड़ी पहने महिला का डांस करते हुए वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। "हम हैं रानी तोहार अड़हुल के फुलवा" गाने पर डांस कर रही महिला का नाम सौम्या पोखरेल है जो भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। जो नेपाल की रहने वाली है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल वीडियो की भरमार है। कौन कब फेमस हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। युवाओं से ज्यादा इन दिनों महिलाओं को फेमस होने का शौक चढ़ा हुआ है। एक ऐसा ही वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला काली साड़ी पहनकर शानदार मूव्स करते नजर आ रही है। इस महिला का नाम सौम्या पोखरेल है। सौम्या पोखरेल भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं, जो काफी दिनों तक खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी हैं। अब वह काफी दिनों से खेसारी के साथ नजर नहीं आई हैं। 

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर भाभी के वीडियो ने मचाई धूम, अदाओं से लूटा यूजर्स का दिल

टैटू गर्ल्स के नाम से मशहूर है सौम्या
सौम्या टैटू गर्ल्स के नाम से भी काफी मशहूर हैं। सौम्या ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम में शेयर किया है, जिसे 55 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही लाखों लोग लाइक्स भी कर चुके हैं। उन्होंने डांस के माध्यम से अपने फैंस का दिल जीत लिया है। डांस करते समय उन्होंने काली रंग की साड़ी और ब्लाउज पहना हुआ है। साथ ही हांथ में भी काली रंग की चूड़ियां पहनी हुई हैं और माथे पर लाल रंग का टीका भी लगाया है।

टैटू वाले गाने पर चर्चा में आई थी
वीडियो देखकर फैंस भी उनके मनोबल को बढ़ाते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ यूजर्स उन्हें नेपाल की शेरनी तो कुछ डांस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। बता दें सौम्य पोखरेल अपने टैटू वाले गाने की वजह से काफी चर्चा में आई थी।  

ये भी पढ़ें: Desi Bhabhi Video: देसी भाभी का झरने पर नहाते हुए वीडियो वायरल, अदाएं देख दीवाना हुए फैंस

Similar News