Samsung Galaxy A35: सीधे ₹11,000 सस्ता हुआ 50MP कैमरा फोन, 6 साल तक चलेगा लैग फ्री

Samsung Galaxy A35 पर फ्लिपकार्ट पूरे ₹11,000 की छूट के साथ मिल रहा है। ऑफर के बाद इसे सिर्फ ₹21,999 में खरीदा जा सकता है। इसमें 50MP कैमरा, Snapdragon प्रोसेसर और 6 साल का अपडेट सपोर्ट मिलता है।

Updated On 2025-08-19 12:20:00 IST

Samsung Galaxy A35

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दमदार कैमरा, लंबा अपडेट सपोर्ट और स्मूद परफॉर्मेंस ऑफर करे, तो Samsung Galaxy A35 5G पर Flipkart की यह डील आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकती है। यह प्रीमियम लुक वाला फोन अब ₹11,000 की सीधी छूट के साथ सिर्फ ₹21,999 में मिल रहा है। इसमें 50MP कैमरा, Snapdragon प्रोसेसर, और 6 साल तक का सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट सपोर्ट दिया गया है, जो इसे लंबे समय तक लैग-फ्री और अप-टू-डेट बनाए रखता है। जानें इस डील से जुड़ी सभी खास बातें।

Samsung Galaxy A35 की Flipkart डील

Flipkart पर Galaxy A35 फोन 35% की छूट के साथ ₹21,999 रुपए में मिल रहा है। जबकि इसका असल प्राइस ₹33,999 है। ऐसे आप फोन पर सीधे 10 हजार रुपए की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank कार्ड यूज करने पर अतिरिक्त ₹750 कैशबैक भी मिलता है। इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर ₹18,200 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है, जो डिवाइस की मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करता है।

Samsung Galaxy A35 के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A35 5G में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है। फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 710 GPU से लैस है, साथ ही इसमें 12GB RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज है।

यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है और छह जनरेशन तक OS अपग्रेड और छह साल की सुरक्षा अपडेट के लिए पात्र है। फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

फोटोग्राफी के लिए, Galaxy A35 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, और 5MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए बढ़िया है।

Tags:    

Similar News