Redmi 15C 5G: आज सिर्फ इतनी कीमत में भारत में होगा लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी, AI टूल और 50MP कैमरा

Redmi 15C 5G भारत में आज लॉन्च होने जा रहा है। फोन में 6000mAh बैटरी, AI टूल और शानदार 50MP कैमरा मिलने की उम्मीद है। जानिए इसकी कीमत और अन्य डिटेल्स।

Updated On 2025-12-03 10:10:00 IST

Redmi 15C 5G भारत में आज होगा लॉन्च।  

Redmi 15C 5G भारतीय बाजार में आज ( 3 दिसंबर 2025) को लॉन्च होने जा रहा है। यह एक बजट स्मार्टफोन माना जा रहा है और इस साल जनवरी में लॉन्च हुए Redmi 14C का उत्तराधिकारी होगा। लॉन्च से पहले, कंपनी ने इस फोन से जुड़े कई अहम फीचर्स का खुलासा कर दिया हैं।

अपकमिंग हैंडसेट Redmi 15C 5G में 6.9 इंच का 120Hz डिस्प्ले मिलेगा। यह पिछले साल के Android 15 आधारित Xiaomi HyperOS 2 पर चलेगा। यहां जानें Redmi 15C 5G की भारत में कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी सभी जानकारी।

Redmi 15C 5G भारत में लॉन्च डिटेल

Redmi 15C 5G आज भारत में लॉन्च होगा। अभी तक यह साफ नहीं है कि इसका एक अलग लॉन्च इवेंट होगा या यह सॉफ्ट लॉन्च के रूप में पेश किया जाएगा। अगर लॉन्च इवेंट होता है, तो इसे कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स और आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और Xiaomi India की वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Redmi 15C 5G कीमत भारत में (अनुमानित)

रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi 15C 5G की शुरुआती कीमत भारत में ₹12,499 हो सकती है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा फोन अन्य दो स्टोरेज वेरिएंट्स में भी मिल सकता है। इनकी कीमत इस प्रकार हो सकती हैं-

  1. 6GB + 128GB – ₹13,999
  2. 8GB + 128GB – ₹14,999

अगर ये कीमतें सही रहती हैं, तो Redmi 15C 5G अपने पिछले मॉडल Redmi 14C 5G से महंगा होगा। Redmi 14C 5G की शुरुआती कीमत ₹9,999 थी (4GB + 64GB वेरिएंट)। कंपनी ने पुष्टि की है कि Redmi 15C 5G तीन रंगों में आएगा। इनमें मिडनाइट ब्लैक, मूनलाइट ब्लू और डस्क पर्पल कलर ऑप्शन शामिल है।

Redmi 15C 5G स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

Redmi 15C 5G में 6.8 इंच का 120Hz Adaptive Sync डिस्प्ले दिया गया है, जिसे TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। फोन को MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और Android 15 आधारित HyperOS 2 पर बनाया गया है। यह अधिकतम 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है।

इसमें Google Circle to Search सहित कई AI फीचर्स शामिल किए गए हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP प्राइमरी सेंसर वाला AI डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। पावर के लिए Redmi 15C 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 1000 चार्ज साइकल के बाद भी 80% क्षमता बनाए रखने में सक्षम है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी 23.1 घंटे तक YouTube प्लेबैक, 106.9 घंटे तक म्यूज़िक स्ट्रीमिंग और लगभग 329.7 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है।

Tags:    

Similar News