अयोध्या में UK सरकार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्री और विधायकों संग किए रामलला के दर्शन, कहा-सौभाग्य की बात
Uttarakhand government in Ayodhya:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ अयोध्या पहुंच रहे हैं। वह यहां रामलला के दर्शन करेंगे।
Uttarakhand government in Ayodhya: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन किए। मंत्री और विधायकों के साथ अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि रामलला 500 वर्ष बाद फिर से अपने स्थान पर विराजे हैं। प्रभु सभी पर कृपया करें। यही कामना करते हैं कि प्रदेश और देश का विकास हो। मुख्यमंत्री धामी व उनके मंत्री-विधायक देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से जय सिया राम के उद्घोष के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए थे।
#WATCH अयोध्या: उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। pic.twitter.com/PIOXSSkYZy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2024
#WATCH देहरादून: देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए रवाना होते समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने "जय सिया राम" का उद्घोष किया। pic.twitter.com/MNz1NNvH96
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2024