Ayodhya Ram mandir: भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला दर्शन, जानें कब कौन पहुंच रहा अयोध्या  

Ayodhya Ram Mandir
X
Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram mandir: भाजपा के सभी मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। सांसद, विधायक और केन्द्रीय मंत्री भी समर्थकों के साथ अयोध्या पहुंचेंगे।

Ayodhya Ram mandir: अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से रामभक्त खास उत्साहित हैं। प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन ही 5 लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने पहुंच गए। दूसरे दिन भी खासी भीड़ रही। इस बीच वीवीआईपी भी बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। भाजपा ने अपने मंत्री-विधायक और सांसदों को भी समर्थकों संग अयोध्या दर्शन को निर्देशित किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 फरवरी को रामलला के दर्शन करेंगे। भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री कैबिनेट सदस्यों के साथ रामलला के दर्शन करने जाएंगे।

रामलला के दर्शन का शेड्यूल

  • 31 जनवरी को त्रिपुरा के CM मंत्रियों के साथ दर्शन करेंगे
  • 1 फरवरी को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला के दर्शन कर अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।
  • 2 फ़रवरी को देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल सदस्यों के साथ अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला के दर्शन करेंगे।
  • 3 फरवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कैबिनेट के अन्य सदस्यों के साथ अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला के दर्शन करेंगे।
  • 4 मार्च को MP के CM मोहन यादव अपने सभी मंत्रियों के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। इसी दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अयोध्या पहुंचेंगे।
  • 5 फरवरी को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे अपनी कैबिनेट रामलला के दर्शन करेंगे।
  • 9 फरवरी को हरियाणा मंत्रिमंडल रामलला के दर्शन करेंगे।
  • 15 फरवरी को गोवा के CM कैबिनेट के साथ अयोध्या दर्शन करेंगे।
  • 22 फरवरी को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पूरी मंत्रिमड़ल के साथ अयोध्या पहुंचेंगे। अपने सोशल मीडिया अकांउट में पोस्ट कर यह जानकारी दी है।
  • 24 फरवरी को गुजरात के CM मंत्रियों संग अयोध्या दर्शन करेंगे।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वीवीआईपी मूवमेंट भी बना रहता है। हर दिन कोई न कोई बड़ी हस्ती अयोध्या पहुंच रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, मंदिर परिसर सहित पूरी राम नगरी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एक हजार सुरक्षा जवान तो मंदिर परिसर में ही तैनात हैं। ट्रैफिक व्यवस्था निर्वाध बनाए रखने भी अफसरों को अलर्ट किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story