New Year 2026: नए साल पर गाजियाबाद का शख्स गर्लफ्रेंड के साथ गया नैनीताल,पत्नी ने पकड़ा मचा बवाल
गाजियाबाद से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नैनीताल में नए साल का जश्न मनाने पहुंचा कि तभी पीछे से पत्नी भी पहुंच गई और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। जानिए क्या है पूरा मामला?
नैनीताल में गर्लफेंड के पत्नी ने पकड़ा पति
New Year 2026: नए साल का उत्सव मनाने आए सैलानियों के बीच नैनीताल की सड़क पर अचानक एक महिला का गुस्सा फूट पड़ा। वह सड़क के बीचों-बीच खड़ी हो गई और सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह पूरा घटनाक्रम जल्दी ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शुरू में किसी को समझ नहीं आया कि बात क्या है? दरअसल गाजियाबाद से एक व्यक्ति नए साल का जश्न मनाने नैनीताल आया था। उसके साथ एक युवती भी थी। दोनों एक कार में घूम रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन तभी एक महिला वहां पहुंची और कार रोकने की कोशिश करने लगी। कार नहीं रुकी तो महिला उसके सामने आ गई। स्थिति बिगड़ गई और वह कार के बोनट पर जा बैठी। इसके बावजूद चालक ने कार नहीं रोकी और कुछ दूरी तक उसे घसीटते हुए ले गया।
लोगों ने रोकी कार
आसपास के लोगों को जब मामला समझ आया तो उन्होंने कार रुकवाई। इसके बाद महिला का गुस्सा और भड़क गया। उसने कार पर लात-घूंसे चलाने शुरू कर दिए और कार के शीशे तोड़ डाले। कार में बैठी युवती डर के मारे वहां से भाग गई। चारों तरफ हंगामा मच गया और लोग महिला को शांत करने की कोशिश करने लगे।
चार दिनों से पति की तलाश कर रही थी पत्नी
इस पूरे मामले की वजह बेहद चौंकाने वाली थी। हंगामा करने वाली महिला पिछले चार दिनों से अपने पति को ढूंढ रही थी। पति ने अचानक उससे संपर्क खत्म कर दिया था और फोन का जवाब नहीं दे रहा था। महिला लगातार उसकी खोज कर रही थी। तभी उसे पता चला कि पति नैनीताल में है। वह परिवार के साथ वहां पहुंची और पति की कार पहचान ली।
11 साल पुरानी शादी और अफेयर का इल्जाम
पुलिस को जैसी ही सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। महिला ने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले हुई थी और उनकी एक बेटी भी है। उसने आरोप लगाया कि पति का ऑफिस में काम करने वाली एक लड़की के साथ काफी समय से अफेयर चल रहा है। वह पहले भी कई बार दोनों को साथ पकड़ चुकी है। लेकिन इसके बाद भी पति ने अपनी आदत नहीं बदली।