OP Rajbhar: योगी के मंत्री राजभर की तबीयत अचानक बिगड़ी, मेदांता अस्पताल लेकर पहुंचे बृजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के पंचायत मंत्री ओम प्रकाश राजभर की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. अनूप ठक्कर की निगरानी में इलाज। ब्रजेश पाठक ने कराया भर्ती।
लखनऊ: मंत्री OP राजभर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते ब्रजेश पाठक।
OM Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की तबीयत रविवार (21 सितंबर) को अचानक बिगड़ गई। मेदांता अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। फिलहाल, उनकी हालात स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने स्ट्रोक अटैक की आशंका जताई है।
क्या हुआ था ओम प्रकाश राजभर को?
राजभर को रविवार दोपहर रैली को संबोधित करने वाराणसी जा रहे थे, लेकिन कमरे से निकलते ही उन्हें चक्कर आया और वे बेड पर गिरते-गिरते बचे। इसके बाद बोलने में दिक्कत और जुबान लड़खड़ाने लगी। डॉक्टरों ने उक्त लक्षणों के आधार पर ब्रेन स्ट्रोक की आशंका जताई है। उन्हें तुरंत आजमगढ़ से लखनऊ के लोहिया अस्पताल लाया गया।
लोहिया अस्पताल में शुरुआती जांच
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक खुद राजभर को लेकर अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले जनरल मेडिसिन, फिर कार्डियोलॉजी और अंत में न्यूरोलॉजी विभाग ने जांच की। CT स्कैन और खून की रिपोर्ट सामान्य आई है। लगभग ढाई घंटे लोहिया में इलाज के बाद परिवार उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉ. राकेश कपूर ने क्या बताया?
मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि मंत्री राजभर का इलाज न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अनूप ठक्कर की निगरानी में किया जा रहा है। चक्कर आने के बाद उन्हें बोलने में दिक्कत हो रही थी। फिलहाल, हालत स्थिर है और इलाज जारी है। उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। डॉक्टरों की एक एक्सपर्ट टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है।