UP Weather update: यूपी में गर्मी से मिल सकती है राहत, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना, जानिए मौसम का हाल

UP Weather update: यूपी के मौसम से अचानक से परिवर्तन देखा जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।

Updated On 2024-04-04 18:51:00 IST

UP Weather update: यूपी के मौसम से अचानक से परिवर्तन देखा जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। हालांकि तेज धूप के कारण गर्मी का कहर जारी है। वहीं अधिकतम तापमान भी 40 पार का अनुमान है। फिलहाल अभी भी तेज धूप के साथ गर्मी का माहौल देखने को मिल रहा है।

यूपी में काफी तेज धूप देखने को मिल रही है। फिलहाल कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश का पूर्वानुमान रहा है। वहीं प्रयागराज, वाराणसी जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने की संभावना है। इसके साथ ही राजधानी लखनऊ में भी तेज धूप रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 6 अप्रैल के बाद मौसम साफ होगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

जानिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान
मौसम बैज्ञानिक के मुताबिक राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा बाराबंकी, हरदोई, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, कानपुर शहर, गोरखपुर और वाराणसी में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा। वहीं फतेहपुर, बांदा, फुरसतगंज, सुल्तानपुर, फैजाबाद, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में भी न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इसके साथ ही कई इलाकों में अधिकतम तापमान  36 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

उत्तर प्रदेश में बरेली, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, नजीबाबाद, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर सहित इटावा में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा आजमगढ़, नोएडा, बाराबंकी, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि इन जिलों में न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

Similar News