UP Weather Update: मौसम ने बदली करवट, 18 फरवरी से लखनऊ सहित कई इलाकों में हो सकती है बारिश

UP Weather Update:  यूपी के मौसम में बड़े बदलाव दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ 19 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय होगा। जिसके कारण यूपी में एक बार फिर बारिश के साथ घना कोहरा और बादल दिखाई देंगे।

Updated On 2024-02-16 19:09:00 IST
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम।

UP Weather Update:  यूपी के मौसम में बड़े बदलाव दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ 19 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय होगा। जिसके कारण यूपी में एक बार फिर बारिश के साथ घना कोहरा और बादल दिखाई देंगे। इसके साथ ही 20 और 21 फरवरी को सामान्य से ज्यादा बारिश होने के आसार हैं। 

दिन गर्म, रात ठंड रहेगी
शुक्रवार के दिन सुबह से हल्का कोहरा छाया रहा लेकिन कुछ समय बाद धूप निकल आई। अधिकतम पारा 27 डिग्री तक रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम पारा में दो डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

20,21 फरवरी को होगी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ का असर 19 फरवरी से लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में महसूस होने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 को लखनऊ में बारिश होगी। इसके साथ ही बिजली गिरने की संभावना  है। हालांकि मौसम साफ दिखाई देने लगा है। 

गुरुवार के दिन मौसम का हाल
गुरुवार सुबह धूप निकली लेकिन शाम के समय घना कोहरा छा गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर 8 बजे दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। कई इलाकों में दृश्यता 20 मीटर से नीचे आ गई। सुबह के समय कोहरे के कारण वाहनों की लाइटें जलती नजर आई। गुरुवार को दिन में अधिकतम पारा 27.1 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Similar News