UP Weather: यूपी में तापमान पहुंचा 45 डिग्री पार, हीटवेव का अलर्ट जारी; जानें मौसम का हाल

UP Weather: यूपी में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से हीटवेव चलने की संभावना है।

Updated On 2024-05-17 18:50:00 IST
मौसम अपडेट।

UP Weather: यूपी में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से हीटवेव चलने की संभावना है। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए अभी कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ेगा।

लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक पूरे प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी है। यानी अभी लोगों को भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के साथ ही हीटवेव की मार झेलनी पड़ेगी। इन दिनों तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। 

आगरा और झांसी में सबसे ज्यादा गर्मी
प्रदेश में कानपुर के बाद आगरा और झांसी में सबसे ज्यादा गर्मी रिकॉर्ड की गई। यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि राजधानी लखनऊ में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी से फिलहाल अभी कोई राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है।

शुक्रवार को ऐसा रहेगा मौसम
लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। कानपुर शहर, कानपुर देहात, बाराबंकी, हरदोई, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी के जिलों में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा। जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

वहीं सुल्तानपुर, फैजाबाद, फतेहपुर, बांदा,  फुरसतगंज, गाजीपुर, झांसी, फतेहगढ़, बस्ती, उरई और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

नोएडा से लेकर गाजियाबाद का मौसम
नोएडा, आजमगढ़, हरदोई, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और गाजियाबाद के जिलों में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। साथ ही हीटवेव का प्रभाव भी देखने को मिलेगा।
 

Similar News