UP का मौसम: अयोध्या, गोरखपुर सहित 35 से ज्यादा जिलों में कोहरा; इन शहरों में बारिश का अलर्ट; स्कूल भी बंद
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (गुरुवार, 16 जनवरी) को कैसा रहेगा। अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर सहित 35 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया है। इन शहरों में बारिश का अलर्ट।
UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (गुरुवार, 16 जनवरी) को कैसा रहेगा। अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज सहित 35 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक है। बफीर्ली हवा से लोग ठिुठर रहे हैं। सर्दी के सितम के कारण कानपुर, मेरठ और वाराणसी में 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए हैं। नोएडा में 8वीं तक के स्कूल 10 बजे खुलेंगे। फतेहपुर में सबसे ज्यादा सर्दी रही। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने 16 जनवरी को झांसी, मथुरा, आगरा, सहित 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवा के साथ ओले भी गिरने की संभावना जताई है।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: पूरे उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। अयोध्या में घना कोहरा छाया हुआ है। pic.twitter.com/pjOSKlZfD8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2025
इन जिलों को कोहरा
अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़,आजमगढ़, मऊ, बलिया, सीतापुर, संभल, बदायूं, देवरिया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, , हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बांदा, चित्रकूट, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर सहारनपुर, शामली, गौतम बुद्ध नगर और संतकबीरनगर में गुरुवार को कोहरा छाया है।
इसे भी पढ़ें: MP का मौसम: ग्वालियर, सतना सहित 10 जिलों में 9.2 डिग्री तक लुढ़का पारा; इन शहरों में कोहरा और बारिश
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार को झांसी, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, बुलंदशहर, कासगंज, एटा फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और आसपास इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बर्फीली हवा भी चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इस वजह बारिश की संभवना बनी है। ठंड और कोहरा भी बना रहेगा। 17 जनवरी को बारिश हो सकती है। सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। 18 जनवरी को कोहरा छाया रहेगा।
कोहरे के कारण ट्रेनें और हवाई सेवा प्रभावित
फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिजनौर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री और मेरठ का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वाराणसी 9, अयोध्या 8, प्रयागराज 11 और मथुरा में रात का पारा 10 डिग्री रहा। घने कोहरे की वजह से लखनऊ से दिल्ली और दिल्ली से लखनऊ आने वाली दो उड़ानें रद्द कर दी गईं। 19 उड़ानें आधे घंटे से चार घंटे की देरी से संचालित हो सकीं। बरेली मंडल में 22 ट्रेनें और गोरखपुर स्टेशन पर आने वाली 5 ट्रेनें लेट आईं।