UP का मौसम: बुलंदशहर, मथुरा सहित 28 से ज्यादा जिलों में कोहरा और शीतलहर; 3-4 फरवरी को बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (शनिवार, 1 फरवरी) को कैसा रहेगा। बुलंदशहर, मथुरा, मुजफ्फरनगर सहित 28 से ज्यादा जिलों में कोहरा है। 3 और 4 फरवरी को 16 शहरों में बारिश का अलर्ट।

Updated On 2025-02-01 10:41:00 IST
UP का मौसम: लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज सहित 35 से ज्यादा जिलों में शीतलहर।

UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (शनिवार, 1 फरवरी) को कैसा रहेगा। बुलंदशहर, मथुरा, मुजफ्फरनगर सहित 28 से ज्यादा जिलों में कोहरा है। 15 जिलों में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक रही। शीतलहर से लोग ठिठुर रहे हैं। अयोध्या की रात सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 6°C रिकॉर्ड हुआ। प्रयागराज में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 30°C रहा। मौसम विभाग ने 3 और 4 फरवरी को 16 शहरों में बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। 

बुलंदशहर में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप 

इन जिलों में कोहरा  
बुलंदशहर, मथुरा, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, शाहजहांपुर,  गोरखपुर, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, , शामली, संभल, बदायूं, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर में शनिवार को कोहरा छाया है। कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप है। 

जाने आगे कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश में सक्रिय होगा। इसके चलते 3 से 7 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश होगी। 2 फरवरी को सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। दोपहर में धूप निकलेगी। 3 फरवरी को पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है। सुबह-शाम कोहरा रहेगा। 4 फरवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है। सर्द हवा भी चलेगी। 

इन जिलों में छाए रहेंगे बादल 
अयोध्या में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आगरा में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस है। मथुरा में सुबह का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में 12, आगरा 10, अयोध्या 8, प्रयागराज 13, मेरठ 10 और कानपुर में 10 डिग्री पारा रहा। मौसम विभाग ने 3 से 5 फरवरी के बीच लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, इटावा, औरैया, मैनपुरी, कानपुर देहात, मेरठ, सहारनपुर, शामली, आगरा, अलीगढ़ समेत पूर्वांचल के गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया समेत कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।

Similar News