UP का मौसम: प्रयागराज, सहारनपुर सहित 50 से ज्यादा जिलों में कोहरा; ठंड से स्कूल बंद, इन शहरों में बारिश का अलर्ट

UP में आज का मौसम ( शनिवार, 18 जनवरी) को कैसा रहेगा। प्रयागराज, सहारनपुर सहित 50 से ज्यादा जिलों में कोहरा है। 17 जिलों में बारिश का अलर्ट। 4 जिलों में स्कूल बंद।

Updated On 2025-01-18 10:06:00 IST
UP का मौसम: प्रयागराज, सहारनपुर सहित 50 से ज्यादा जिलों में कोहरा; ठंड से स्कूल बंद, इन शहरों में बारिश का अलर्ट

UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम ( शनिवार, 18 जनवरी) को कैसा रहेगा। प्रयागराज, सहारनपुर, वाराणसी सहित 50 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक है। शीतलहर  से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। कड़ाके की ठंड के कारण कानपुर, मेरठ, आगरा और वाराणसी में 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इटावा में ज्यादा सबसे सर्दी है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने शनिवार को झांसी, मथुरा, आगरा सहित 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवा के साथ ओले भी गिर सकते हैं। 22 जनवरी से ठंड और बढ़ेगी। 

इन जिलों में बारिश 
मौसम विभाग ने  झांसी, मथुरा,  आगरा, जालौन, बदायूं, महोबा, बुलंदशहर,   हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया,अलीगढ़, ललितपुर, फिरोजाबाद और हमीरपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 19 जनवरी को यूपी में बर्फीली हवा चलेगी। सुबह-शाम कोहरा रहेगा। 20 जनवरी को कुछ जिलों में कोहरा रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। 22 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस सिस्टम से ठंड और बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें: MP का मौसम: ग्वालियर, अशोकनगर सहित 10 जिलों में घना कोहरा; इन 23 शहरों में 5° तक लुढ़का पारा

इन जिलों में कोहरा 
प्रयागराज, सहारनपुर, गोरखपुर, वाराणसी, देवरिया, लखनऊ, कानपुर,  अमेठी, मेरठ, मथुरा, अलीगढ़,   गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, बाराबंकी, आगरा, झांसी, बरेली, मुरादाबाद, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, बुलंदशहर, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर,  मैनपुरी, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच,  जौनपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, बागपत, अंबेडकरनगर गाजियाबाद, हापुड़, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, शामली, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली में शनिवार को कोहरा छाया है।

इटावा में सबसे ज्यादा सर्दी 
इटावा में रात का पारा सबसे कम 6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। लखीमपुर खीरी में रात का पारा सबसे ज्यादा 11 डिग्री सेल्सियस रहा। फतेहपुर में अधिकतम तापमान सबसे कम 16.6 डिग्री सेल्सियस और बहराइच में सबसे अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वाराणसी में रात का पारा 10 डिग्री रहा। अयोध्या 10.5, मथुरा 10, आगरा 10 और कानपुर में 10 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

Similar News