UP का मौसम: अयोध्या, आगरा, लखनऊ सहित इन शहरों में कोहरा और शीतलहर; 3 दिन बाद बारिश का अलर्ट

UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (सोमवार, 20 जनवरी) को कैसा रहेगा। लखनऊ, अयोध्या, आगरा सहित 15 जिलों में कोहरा है। तीन दिन बाद बारिश का अलर्ट।

Updated On 2025-01-20 10:37:00 IST
UP का मौसम: प्रयागराज-कानपुर सहित 51 जिलों में घना कोहरा; फतेहपुर में डंपर से भिड़ी टूरिस्ट बस, 4 हादसों में 34 घायल 

UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (सोमवार, 20 जनवरी) को कैसा रहेगा। लखनऊ, अयोध्या, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, जालौन सहित 15 जिलों में कोहरा है। बर्फीली हवा चलने से ठिठुरन है। कानपुर सबसे ज्यादा ठंड है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। ठंड के कारण अयोध्या में 25 जनवरी तक कक्षा-5 तक के स्कूल बंद हैं। कक्षा 6 से 12 तक क्लास सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 दिन बाद बारिश का अलर्ट है। तेज हवा के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

अयोध्या में शीतलहर और कोहरा

जानिए किस जिले में कितनी ठंड 
लखनऊ में हल्का कोहरा रहा। सहारनपुर में ठंडी हवा चल रही है। अयोध्या में शीतलहर और कोहरे की स्थिति बनी है। आगरा में कोहरा छाया है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया।  कानपुर की रात सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। लखनऊ 13, वाराणसी 10, प्रयागराज 11, मथुरा 10,  अयोध्या 9, इटावा 8, नोएडा 10, मेरठ 9 और मिर्जापुर में 12.9 डिग्री रात का टेम्प्ररेचर रहा।

इसे भी पढ़ें: MP का मौसम: ग्वालियर, खजुराहो, शिवपुरी सहित 20 जिलों में 8.2° तक चढ़ा पारा; जानिए किस शहर में कितनी ठंड

पश्चिमी UP में बारिश के आसार 
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, अगले 3 दिन कोहरा छंटेगा। धूप खिलेगी। 22 जनवरी के बाद नए विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। कोहरा और धुंध की संभावना है। ठंड भी बढ़ेगी। रविवार को कोहरे के चलते 16 ट्रेनें लेट आईं। लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट निरस्त कर दी गई। लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-2245 आधे घंटे और अकासा एयर 45 मिनट लेट रही। कोहरे के चलते 16 ट्रेनें लेट आईं।    

Similar News