UP में बाढ़ से तबाही: लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर के कई गांव जलमग्न, CM योगी ने किया हवाई सर्वे,अखिलेश यादव का तंज 

UP flood Update: लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर सहित उत्तर प्रदेश के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हवाई सर्वे के बाद बताया कि लखीमपुर खीरी के 133 गांव जलमग्न हैं। हजारों हेक्टेयर की फसलें चौपट हो गईं। उत्तरखंड व नेपाल के पानी से नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है।

Updated On 2024-07-10 18:15:00 IST
Lakhimpur Kheri: लगातार बारिश से लखीमपुर खीरी के 100 से अधिक गांव जलमग्न, सीएम योगी ने लिया जायजा।

UP flood Update: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर सहित कुछ इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। किसानों की फसलें चौपट हो गईं। जीवन यापन के लिए लोग दूसरों पर आश्रित हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हवाई सर्वे कर जरूरतमंदों को भोजन सामग्री वितरित की।

वीडियो देखें...

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि लखीमपुर खीरी के 133 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। हजारों हेक्टेयर फसल भूमि और फसलें प्रभावित हुई हैं। जन प्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद पहुंचाने में जुटा है। शारदा बैराज तथा अन्य क्षेत्रों के निकट समय रहते सावधानियां बरतकर जान-माल की हानि टाली जा सकती है। 

Lakhimpur Kheri Flood

सीएम योगी ने बताया, नेपाल और उत्तराखंड से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ गया। यही कारण है कि जुलाई के पहले सप्ताह ही बाढ़ के हालात बन गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी की टीमें व स्थानीय गोताखोर तैनात हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर पंचायत में नाव की व्यवस्था करने के निर्देश प्रशासन को दिए हैं। यूपी के 12 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। जहां बचाव और राहत का कार्य जारी है। 

शाहजहांपुर शहर के कई इलाके डूबे 
शाहजहांपुर शहर में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। एएसपी संजय सिंह ने बताया कि शहर के कई इलाके डूबे हुए हैं। नाव की व्यवस्था कर पीएसई फ्लड कंपनी की भेजी गई है। राहत पहुंचाने पुलिस व प्रशासन की टीमें लगातार प्रयासरत हैं। 

अखिलेश यादव बोले-उनकी स्मार्ट सिटी देखिए 
यूपी में लगातार बारिश से शहरों में जलभराव व बाढ़ के हालात पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा। कहा, जिन लोगों ने स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया था, उनकी स्मार्ट सिटी देख लीजिए। हर जगह जलभराव और गंदगी है। खराब सड़कों के चलते लगातार एक्सीडेंट हो रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं भी बेकार हैं।
 

Similar News