UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, OP राजभर और दारा सिंह के साथ योगी सरकार में मंत्री बनेंगे ये विधायक

UP Cabinet Expansion:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ सरकार में अभी 8 मंत्रियों की जगह खाली है। फिलहाल 5 से 6 विधायकों को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

Updated On 2024-03-01 11:49:00 IST
लखनऊ के शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अपने मंत्रिमंडल में विस्तार कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो योगी कैबिनेट का विस्तार इसी हफ्ते संभव है। इसमें सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर, और एमएलसी दारा सिंह चौहान के साथ RLD विधायक को भी मंत्री बनाया जा सकता है। 

योगी कैबिनेट में अभी 8 मंत्रियों की जगह रिक्त है। फिलहाल 5 से 6 विधायकों को मंत्री बनाए जाने की चर्चा हैं। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के 9 विधायकों में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है। हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनावों में RLD के साथ जनत दल लोकतांत्रिक के विधायकों ने भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान किया था। साथ ही सपा के विधायकों नें भी भाजपा प्रत्याशी का साथ दिया। इन्हें मंत्रिमंडल जगह मिल पाना तो मुश्किल है, लेकिन अन्य जगह   प्रोत्साहित किया जा सकता है। 

उत्तर प्रदेश की 13 सीटों के लिए विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके बाद लोकसभा चुनाव भी होने हैं। ऐेसे में NDA (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन) के सहयोगी दल सुभाषपा प्रमुख ओपी राजभर ने स्पष्ट कर दिया है कि होली तक सत्त में भागेदारी नहीं मिली तो अच्छा नहीं होगा। RLD सहित अन्य दलों ने भी समझौते से पहले स्थिति स्प्ष्ट करना चाहते हैं।  

Similar News