गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी: प्रॉपर्टी को लेकर तीन साढ़ुओं के बीच विवाद, गोली मारकर दो की दर्दनाक हत्या

Ghaziabad crime news: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। प्रॉपर्टी के विवाद में साढ़ू ने अपने दो सगे साढ़ुओं की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated On 2024-07-12 14:23:00 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर

Ghaziabad crime news: प्रॉपर्टी को लेकर तीन साढ़ुओं के बीच विवाद हो गया। एक ने दो सगे साढ़ू की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दर्दनाक हत्या का मामला गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र का है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। 

पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को किया गिरफ्तार 
बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी विकास पुत्र तेजवीर और नवीन पुत्र राकेश को सिहानी गांव निवासी अनुज चौधरी पुत्र ओमवीर ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। आरोपी, अनुज चौधरी मृतकों का सगा साढ़ू रहा है। पुलिस ने आरोपी अनुज और उसके साथी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। 

बातचीत करते-करते होने लगा विवाद 
पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक प्रॉपर्टी के लेनदेन को लेकर आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि अनुज ने अपने साथी कुलदीप को बुलाया। दोनों ने मिलकर विकास और नवीन को गोली मार दी। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह दोनों की मौत हो गई।  पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

Similar News