अजब-प्रेम की गजब कहानी: जेठ से बेइंतहा मोहब्बत करने लगी बहू, परिवार को छोड़कर भाग गए ओडिशा, जानें कैसे खुला राज

Great story of strange love: उत्तरप्रदेश के झांसी में जेठ-बहू की प्रेम कहानी का अजब-गजब मामला सामने आया है। दोनों एक-दूसरे से इतनी मोहब्बत करने लगे कि परिवार की बंदिशों से बचने के लिए घर छोड़कर ओडिशा भाग गए।

Updated On 2024-07-14 13:08:00 IST
Great story of strange love

Great story of strange love: झांसी में अजब प्रेम की गजब कहानी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जेठ को बहू से प्यार हो गया। दोनों बेइंतहा मोहब्बत करने लगे। एक-दूसरे का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हैं। परिवार की बंदिशों से बचने के लिए दोनों घर ओडिशा भाग गए। पति-पत्नी बनकर रहने लगे। जेठानी ने महिला थाने पहुंचकर शिकायत की तो पुलिस ने दो माह बाद दोनों को ओडिशा से झांसी बुलाया। प्रेमिका जेठ को छोड़ने को तैयार नहीं है। बहू ने पुलिस से साफ कह दिया कि मैंने इनको पति मान लिया है। अब मैं इन्हीं के साथ रहूंगी।

ऐसे शुरू हुई दोनों के प्रेम की कहानी 
जानकारी के मुताबिक, समथर थाना क्षेत्र के छौवटा गांव निवासी 38 साल का मयंक (बदला हुआ नाम) दो साल से समथर में किराए पर रह रहा था। मयंक गोलगप्पे का ठेला लगाता है। पास की कॉलोनी में उससे 7 साल छोटा ममेरा भाई अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। रिश्तेदारी के नाते मयंक का ममेरा भाई के घर आना-जाना था। धीरे-धीरे मयंक की ममेरे भाई की पत्नी से बातचीत होने लगी। फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। बहू और जेठ ने एक साथ जीने-मरने की कसम खा ली।

जेठ से रिश्ता तोड़ने की बात पर पति ने साथ रखा 
9 मार्च को जेठ और बहू घर से भाग गए। महिला के पति ने समथर थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पति की शिकायत पर समथर पुलिस दोनों को दो पकड़कर लाई तो पत्नी ने अपने पति के साथ रहने से मना कर दिया। इकसे बाद महिला मायके में किराए पर रहने लगी। जेठ मयंक उससे मिलने जाता था। परिवार ने विरोध किया तो बहू ने जेठ से रिश्ता खत्म करने की बात कही तो पति ने उसे घर बुला लिया।  

ओडिशा से पकड़े गए दोनों 
पति के साथ रह रही महिला चोरी-छिपे अपने प्रेमी जेठ से मिलने लगी। परिवार को भनक लगी तो दोनों 15 मई को भाग गए। जेठ अपने 3 बच्चों को पत्नी के पास छोड़कर बहू के साथ भाग गया। बहू भी अपने दो बच्चों को पति के पास छोड़ गई। जेठ मयंक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। पता चला कि दोनों ओडिशा में पति-पत्नी बनकर रह रहे हैं। किसी तरह उनको झांसी बुलाया। 

जानें परिवार परामर्श केंद्र में क्या बोली महिला 
पुलिस ने दोनों को परिवार परामर्श केंद्र में पेश किया। बहू ने जेठ मयंक का साथ छोड़ने से मना कर दिया। महिला के पति भी उसे रखने को तैयार नहीं है। पुलिस ने कड़ाई से काउंसिलिंग की तो महिला ने अपना फैसला बदला। प्रेमिका अपने पति और प्रेमी अपनी पत्नी के साथ चली गई। प्रेमी जोड़े ने अपना रिश्ता भी खत्म करने का वादा किया है।  

Similar News