Ayodhya Ram mandir : सिंगापुर, कंबोडिया, श्रीलंका, थाइलैंड, इंडोनेशिया के रामदल मंच पर सजीव करेंगे भगवान राम के जीवन आदर्श
Ayodhya Ram mandir: अयोध्या में भगवान राम की लीलाओं को जीवंत करने के लिए दुनियाभर से कलाकर आए हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को देवभूमि उत्तराखंड की रामलीला का शुभारंभ किया था।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-01-11 16:14:00 IST
Ayodhya Ram mandir: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को खास बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें दुनिया के कई देशों से कलाकार बुलाए गए हैं, जो भगवान राम के जीवन आदर्श को अपनी कला के जरिए चित्रित करेंगे।
#WATCH अयोध्या (यूपी): सीएम योगी आदित्यनाथ राम लीला कार्यक्रम में शामिल हुए। pic.twitter.com/lkZ6EpAYtd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2024