सहारनपुर में बवाल: किसानों ने ट्रैक्टर से तोड़ा कलेक्ट्रेट का गेट, ADM को कुचलने का प्रयास, Video देखें  

यूपी के सहारनपुर में शनिवार (21 दिसंबर) को किसानों ने कलेक्ट्रेट का गेट तोड़ दिया। एडीएम अर्चना द्विवेदी बाल-बाल बचीं। ट्रैक्टर उनके पैर को टच करते हुए निकला।

Updated On 2024-12-21 20:26:00 IST
Saharanpur farmers Protest

Saharanpur farmers Protest : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार (21 दिसंबर) को किसानों और पुलिस-प्रशासन के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। किसान जिला अधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने गेट बंद कर उन्हें रोक तो ट्रैक्टर से गेट तोड़ दिया। इस दौरान किसानों को ट्रैक्टर एडीएम डॉ. अर्चना द्विवेदी करीब से निकला। गनीमत रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई है। 

सहारनपुर में इस घटना के बाद जमकर बबाल हुआ। पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप है। एडीएम अर्चना द्विवेदी भी गुस्से से लाल हो गईं। किसानों से कहा, हम आपकी क्या सुनें। मुझे पहले उन ड्राइवर का नाम नाम बताइए, जिन्होंने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की है। 

किसानों पर लाठीचार्ज का आरोप 

  • किसान मजदूर संगठन के जिला उपाध्यक्ष प्रिंस राणा ने बताया कि हम लोग सिर्फ ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन पुलिसकर्मी बदतमीजी करते हुए लाठीचार्ज शुरू कर दिया। जिससे किसान भड़क गए। हमने कोई गेट नहीं तोड़ा। झूठा आरोप लगाया जा रहा है। 
  • ट्रैक्टरों के सामने खड़े होकर लाठियां चलाईं है। लोकतंत्र क्या लाठी से चलेगा। किसान अनाज उगाकर देगा और यह लोग फ्री में बांटेंगे। किसान यह अत्याचार अब नहीं सहेंगे। हर जगह ठटकर मुकाबला किया जाएगा। 
  • किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह ने बताया कि हम लोग कलेक्ट्रेट के अंदर थे। गेट किसने तोड़ा हमें नहीं मालूम। मैडम को कोई चोट नहीं लगी। हम उनका सम्मान करते हैं।

SP बोले-सख्त कार्रवाई होगी
सिटी SP अभिमन्यु मांगलिक ने कहा, एडीएम के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास हुआ है। वीडियो और फोटो के आधार पर पहचान की जा रही है। सख्त कार्रवाई करेंगे। किसानों को समझाया गया था कि पैदल जाकर ही ज्ञापन देना है, लेकिन वहीं नहीं माने और दो ट्रैक्टर अंदर ले आए। 

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन के दौरान 700 लड़कियां लापता: बीजेपी सांसद राम चंदर जांगड़ा के आरोप पर भड़के सरवन सिंह पंढेर

ट्रैक्टर-ट्रॉली न लाने को कहा था: ADM 
एडीएम अर्चना द्विवेदी ने बताया कि जिलाध्यक्ष अजब सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह राणा को कहा गया था कि कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली अंदर न आए। उन्होंने आश्वासन भी दिया था। किसान एकत्रित होकर पहुंचे तो हम लोग गेट पर ही मौजूद थे। अधिकारियों को बुलाया गया। ताकि, समस्या सुनी जा सके, लेकिन इस बीच दो लोग ट्रैक्टर से गेट तोड़ते हुए अंदर पहुंच गए। 

Similar News