फिरोजाबाद के बाद बरेली में बवाल: बिल्डर और मार्बल कारोबारी के बीच आधे घंटे चली फायरिंग, बुलडोजर फूंके, दो घायल
Firozabad and Bareilly Riots: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में शनिवार सुबह 7 बजे कुछ दबंगों ने फायरिंग व आगजनी की वारदात की। जिससे दो लोग जख्मी हो गए। फिरोजाबाद में शुक्रवार शाम बंदी की मौत पर जमकर बवाल हुआ था।
Firozabad and Bareilly Riots: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद और बरेली में बवाल की खबरें में सामने आ रही हैं। फिरोजाबाद में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत तो बरेली में प्लाट कब्जे के विवाद में फायरिंग से लोगों का आक्रोश भड़क गया। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनाकारियों को शांत कराया।
वीडियो देखें...
आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था की नुमाइश देखिए...
— UP Congress (@INCUttarPradesh) June 22, 2024
बरेली जनपद में बिल्डर के गुर्गे एक खाली प्लाट पर जबरन कब्जा कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो इस पर गुर्गों ने जमकर फायरिंग की।
प्रदेश में अपराधियों ने तांडव मचा रखा है और मुख्यमंत्री जी सिर्फ बैठक बैठक खेल रहे हैं।… pic.twitter.com/M6YkVWsEcD
वारदात के दौरान मार्बल कारोबारी आदित्य और उनके साथियों ने बिल्डर के बुलडोजर फूंक दिए। जिसके बाद बिल्डर के गुर्गों ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में आदित्य की ओर से भी गोलियां चलाई गईं। पुलिस ने कारोबारी आदित्य और उनके बेटे अविरल को हिरासत में लेकर लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली। जबकि, बिल्डर व उसके गुर्गे फरार हैं।
SSP ने बताया कि काउंटर केस दर्ज कर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और ला एंड ऑर्डर को संभाल लिया था।