Ayodhya Ram Mandir: यूपी की जेल में बंद कैदी भी देखेंगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया ऐलान

Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान यूपी की जेलों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण होगा। वहीं प्रदेश की सभी जेलों के अंदर दीपोत्सव भी होगा।

Updated On 2024-01-04 19:06:00 IST
Lard Ram Ayodhya mandir

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह एक ऐतिहासिक दिन है जिसका लोग सैंकड़ों सालों से इंतजार कर रहे थे। इसी बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ी पहल की है। यूपी की जेलों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण होगा। वहीं प्रदेश की सभी जेलों के अंदर दीपोत्सव भी होगा।

जेलों में होगा लाइव प्रसारण
यूपी के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने हाल ही में प्रदेश के अलीगढ़ जेल का दौरा किया था और इस दौरान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण कराने के अधिकारियों के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं जेलों में बंद कैदियों को पुलिस हनुमान चालीसा व सुंदरकांड की पुस्तक बांटेगी। ताकि कैदी भी इस दिन भगवान का भजन कर सकें। वहीं सभी जेलों के अंदर दीपोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

जेल से रिहा हुए 10 कैदी
बता दें कि यूपी के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जेल में सजा काट रहे 10 बंदियों को रिहा करने के आदेश दिए। उन कैदियों को रिहा किया गया है जो जुर्माने की रकम अदा ना कर पाने के कारण से यहां सालों से बंद थे। जेल मंत्री ने महिला, पुरुष बंदियों और बच्चों को 220 कंबल, 101 गर्म कपड़े, 55 शॉल के साथ महिला बंदियों को पांच सिलाई मशीन भी दी।

चौराहे पर ऐसे होगा रामभक्तों का स्वागत 
रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या को विशेष तौर पर सजाया जा रहा है। यहां के सभी प्रमुख चौराहों को विशेष थीम पर सजा गया है। लता मंगेशकर चौक के बाद अयोध्या के प्रवेश द्वार पर पड़ने वाले चौराहे पर हाथ जोड़े हुए आकृति बनाई गई है। पास में एक मूर्ति भी है। इस चौराहे का सौंदर्यीकरण रामभक्तों के स्वागत के प्रतीक के तौर पर किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News