अमेठी पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा: प्रदर्शनकारियों ने लगाए राहुल गांधी वापस जाओ के लगाए नारे, स्मृति इरानी ने कशा तंज  

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyaya Yatra in Amethi: भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर अमेठी पहुंचे राहुल गांधी का गांधी चौक और गौरीगंज में मुसाफिरखाना मोड़ के पास विरोध

Updated On 2024-02-19 20:26:00 IST
यूपी के अमेठी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का स्वागत करते कांग्रेस नेता।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyaya Yatra in Amethi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को अमेठी पहुंची। राहुल गांधी करीब डेढ़ घंटे का रोड-शो भी किया। लेकिन इस दौरान उन्हें विरोध का सामना भी करना पड़ा गया। गांधी चौक और गौरीगंज में मुसाफिरखाना मोड़ के पास कुछ लोगों ने राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें अलग कराया। 

राहुल गांधी की न्याय यात्रा जैसे ही अमेठी पहुंचने की सूचना मिली, गांधी चौक के पास लोग एकत्र होने लगे। राम विरोधी होने का आरोप लगाते हुए लोग राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाने लगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा, राहुल गांधी एक बार जय श्रीराम का नारा लगाकर दिखाएं। विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा ओर प्रदर्शनकारियों को वहां से अलग किया। लेकिन कुछ लोग गौरीगंज में मुसाफिरखाना मोड़ के पास एकत्रित हो गए। वहां भी विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की भी हो गई। जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था। 

लोगों ने साझा की गांधी परिवार से जुड़ी यादें
अमेठी में चंद लोगों के विरोध को छोड़ दें तो राहुल गांधी को लेकर लोगों जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भारत जोड़ो यात्रा का जगह जगह गर्मजोशी से स्वागत हुआ। शिवकुमार शुक्ला ने बताया कि अमेठी कांग्रेस का गढ़ है। बाहरी लोग जब सुल्तानपुर जिले का नाम नहीं जानते थे, तब गांधी परिवार ने अमेठी को नई पहचान दी थी। वहीं श्याम बिहारी सिंह और भगवान दीन ने की भी कुछ ऐसी ही राय थी। शेर बहादुर सिंह व रामचंद्र सरोज ने कहा, लोगों में काफी उत्साह है। 

भाजपा ने बताया फ्लाप-शो, खाली कुर्सियों का वायरल किया वीडियो 
भाजपा ने खाली कार्यक्रम स्थल पर खाली कुर्सियों का वीडियो जारी कर राहुल के रोड शो को फ्लाप बताया। बीजेपी इनफारमेशन एंड टेक्नालॉजी डिपॉर्टमेंट के नेशनल प्रभारी  अमित मालवीय ने तंज कशते हुए लिख अमेठी में राहुल गांधी का इस तरह भव्य स्वागत हुआ। सांसद स्मृति इरानी ने भी तंज कशा। 

Similar News